Paytm News :  Paytm ने की 1000 लोगों की छंटनी, AI के द्वारा होगा काम, जानें पूरी जानकारी
 

Paytm Today Update :  दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm Layoff) ने 1000 लोगों को बाहर कर दिया है। कंपनी ने ये नई छंटनी कई यूनिट्स को मिलाकर की है
 

Haryana Update, Share Market News : प्रमुख फिनटेक कंपनी पेटीएम ने एक हजार कर्मचारियों को निकाल दिया है। ये नई छंटनी कई यूनिट्स से मिलकर की गई है। ये बातें Econometric Times की एक रिपोर्ट में सामने आई हैं। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने बताया कि ये छंटनी पिछले कुछ महीने से चल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने नई छंटनी की है। पेटीएम की इस छंटनी के बाद लगभग 10% लोग कम हो जाएंगे। बता दें कि शेयर चैट ने हाल ही में 200 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया था।

IPO News : एक ही दिन में 20% चढ़ा भाव, 5 रूपए से भी कम दामों में आया यह शेयर, क्या आप के पास हैं?

अब AI करेगा काम
 

पेटीएम ने ET से बातचीत में कहा कि 10 से 15 प्रतिशत स्टाफ खर्च में कटौती की जाएगी। कम्पनी ने कितने कर्मचारियों को निकाला है, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पेटीएम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जोर दिया है। कम्पनी ने बताया कि AI ऑटोमेशन से अधिकांश काम प्रभावित हुए हैं। लॉन्ग हाउस कंसल्टिंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, नई इकोनॉमी कंपनियों ने इस साल की पहली तीन तिमाही में 28,000 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया है। पेटीएम की अधिकांश नौकरियां कर्ज बांटने वाले विभाग में की गई हैं। वर्तमान में भी कंपनी घाटे को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पेटीएम पोस्टपेड को विजय शंकर ने एक कर्ज बांटने वाली संस्था के रूप में शुरू किया था। 50,000 रुपये तक का लोन इसलिए जल्दी बांटा गया था। लेकिन बदलते नियमों के साथ अब इसे स्वास्थ्य प्रबंधन और बीमा ब्रोकिंग कंपनी बनाने की कोशिश की जा रही है।

इस खंड में भर्ती हो सकती है  

वर्तमान में पेटीएम का ध्यान स्वास्थ्य प्रबंधन और बीमा क्षेत्र पर है। यहाँ कंपनी मजबूत होना चाहती है। इसके लिए भी आने वाले समय में बहुत सी नई भर्तियां देखने को मिल सकती हैं। 

IPO News : 25 दिसंबर के बाद ओपन होगा यह IPO, मार्केट में कंपनी ने मचाया गदर जानें पूरी जानकारी