RBI New Rules : लोन की किश्त ना भरने वालों के लिए RBI ने किया अंतिम फैसला 

RBI News : आरबीआई की मॉनेटरी नीति की बैठक शुरू हो चुकी है। कल तक इसका भी परिणाम सामने आ जाएगा। लेकिन इस बार रेपो रेट्स की दरें घटने की उम्मीद नहीं की जा रही है..। नीचे खबर में इस अपडेट की पूरी जानकारी मिलेगी। 

 

Haryana Update : सब लोग लोन EMI कम होने का इंतजार कर रहे हैं। रिजर्व बैंक इस बार रेपो रेट्स में कमी करेगा? ऐसे ही आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक शुरू हो गई है। यह भी दो दिन बाद सामने आ जाएगा। लेकिन इस बार रेपो रेट्स की दरें कम नहीं होंगी। 

मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक शुरू की। रिटेल इंफ्लेशन के रिकॉर्ड लेवल पर बने रहने के बीच, शॉर्ट टर्म लोन रेट स्थिर रहने की संभावना है। 


फरवरी 2023 में रेट्स बढ़ी

भारतीय रिजर्व बैंक ने लगभग एक वर्ष से शॉर्ट टर्म लोन रेट्स (रेपो दर) को 6.5 प्रतिशत पर रखा है। फरवरी, 2023 में ब्याज दरों में आखिरी बार बढ़ोतरी हुई थी, जब इसे 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया गया था. यह बढ़ोतरी विश्वव्यापी घटनाक्रमों की वजह से हुई थी। 

रिटेल इंफ्लेशन का रिकॉर्ड लेवल-

जुलाई 2023 में रिटेल इंफ्लेशन 7.44 प्रतिशत के एक रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से इसमें गिरावट आई है। रिटेल इंफ्लेशन दिसंबर 2023 में 5.69% पर आ गया, जो आरबीआई के संतोषजनक लेवल चार प्रतिशत (दो प्रतिशत ऊपर या नीचे) के भीतर है। 

Breaking News : RBI ने इन बैंकों का लाइसेंस किया कैंसिल, कहीं आपका भी तो खाता नहीं

8 फरवरी को निर्णय होगा-

8 फरवरी को आरबीआई गवर्नर एमपीसी बैठक के निर्णय को बताएंगे। MPC ने मई, 2022 से फरवरी, 2023 तक रेपो रेट में कुल मिलाकर 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, लेकिन उसके बाद से यह निरंतर स्थिर है। इस समिति में आरबीआई के तीन अधिकारी और तीन बाहरी सदस्य शामिल हैं।

जून में कटौती हो सकती है-

पैनल में शशांक भिडे, आशिमा गोयल और जयंत आर वर्मा बाहरी सदस्य हैं। इसके सदस्यों में गवर्नर दास, डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा और कार्यकारी निदेशक राजीव रंजन भी शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पहले ही अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि आरबीआई इस समीक्षा में अपना नीतिगत रुख जारी रख सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, जून से अगस्त तक नीतिगत दर में कटौती होने की अधिक संभावना है।