Vehicle Insurance News: कार इंश्योरेंस लेने से पहले ध्यान रखें इन बातों का, वरना हो जाएगा ये नुकसान 

Vehicle Insurance News: बीमा समाप्त होने पर उसे तुरंत रिन्यू कराना होगा। वर्तमान में कई इंश्योरेंस कंपनियां हैं। हालाँकि, इन कंपनियों की बीमा पॉलिसी में अलग-अलग शर्तों और नियमों का पालन हो सकता है। आप अपने व्हीकल की बीमा खरीदने या उसे रिन्यू कराना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 

Vehicle Insurance News: इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना बहुत महत्वपूर्ण है। भारत में सड़क पर वाहन चलाने के लिए इंश्योरेंस होना बहुत महत्वपूर्ण है। नया व्हीकल खरीदते ही उसका बीमा करवाना चाहिए। वहीं बीमा समाप्त होने पर उसे तुरंत रिन्यू कराना होगा। वर्तमान में कई इंश्योरेंस कंपनियां हैं। हालाँकि, इन कंपनियों की बीमा पॉलिसी में अलग-अलग शर्तों और नियमों का पालन हो सकता है। आप अपने व्हीकल की बीमा खरीदने या उसे रिन्यू कराना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इंश्योरेंस लेते समय नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें क्योंकि कई बार कंपनियां कुछ पेंच उलझा देती हैं जिससे ग्राहक पूरा लाभ नहीं ले पाते। यही कारण है कि एक बीमा पॉलिसी खरीदते समय आपको उसमें अपने व्हीकल के लिए आवश्यक सभी चीजों की जांच करनी चाहिए। इंश्योरेंस पॉलिसी के नियमों और शर्तों को सावधानीपूर्वक पढ़ना चाहिए। साथ ही, हर बार पॉलिसी को रिन्यू कराने से पहले मौजूदा बीमा कंपनी का बीमा कवर बाकी से तुलना कर सकते हैं। इससे आपको सस्ती पॉलिसी मिल सकती है।

अगर आप पहली बार पॉलिसी खरीद रहे हैं तो आप एक से अधिक इंश्योरेंस कंपनियों से पॉलिसी कोटेशन ले सकते हैं, इसलिए तुलना करके देखें। इंश्योरेंस पॉलिसी चुनने में मदद करने के लिए कई थर्ड पार्टी ऐप भी उपलब्ध हैं। यह आपको कई कंपनियों की पॉलिसी की तुलना करके देखने में मदद करेगा। आपके व्हीकल की वैल्यू और बीमा के प्रीमियम में कभी-कभी अंतर देखने को मिल सकता है। इससे आप बेहतर पॉलिसी चुन सकेंगे।

latest Update: Haryana Rapid Train: हरियाणावासियों को मिली बड़ी सौगात, दिल्ली-मेरठ के बाद अब यहाँ भी दौडेगी रैपिड ट्रेन

इंश्योरेंस लेने से पहले, आपको कंपनी का सीएसआर (क्लेम सेटलमेंट रेश्यो) देखना चाहिए। यह रेश्यो आपको बताता है कि पिछले एक वर्ष में उस कंपनी ने कितने इंश्योरेंस क्लेम सेटल किए हैं। आपको जो कंपनी एक साल में सबसे ज्यादा सीएसआर सेटल करती है, उसे चुनना अच्छा रहेगा। इससे बीमा की मांग करने पर उसके अप्रूवल की संभावना बहुत बढ़ जाएगी। इसके अलावा, पॉलिसी रिन्यू करते समय आपको हमेशा सही जानकारी दी जानी चाहिए। इससे आपको क्लेम करते समय कोई परेशानी नहीं होगी।