52 हजार के पार निकला सोना,  क्यों बढ़ रहे सोने के दाम?

आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती है तेजी
 

haryana  update:   4 जुलाई को सोने में शानदार तेजी देखने को मिली है। इस बढ़त के साथ ही सोना एक बार फिर 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 548 रुपए महंगा होकर 52,339 रुपए पर पहुंच गया है।

 

 

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट     भाव (रुपए/10 ग्राम)
24     52,339
23     52,129
22     47,943
18     39,254

चांदी में भी तेजी
अगर चांदी की बात करें तो ये 240 रुपए महंगी होकर 58,013 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। MCX पर दोपहर 1 बजे ये 146 रुपए की बढ़त के साथ 58,321 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,808 डॉलर पर पहुंचा
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,808.81 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये गिरकर 19.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

क्यों बढ़ रहे सोने के दाम?
सरकार ने सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10.75% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। इसके अलावा अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दिखने लगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमत में तेजी जारी रह सकती है। आपको बता दें कि ईंधन के बाद सोना रूस का दूसरा बड़ा निर्यात है।


अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें