15 अगस्त को तिरंगे की जगह ,निशान साहिब फहराएं': संगरूर के सांसद सिमरजित सिंह मान के इस बयान पर उठाएं जा रहे हैं सवाल ,जानिए क्या हैं पूरा मामला 

पंजाब के संगरूर से सांसद हैं सिमरजित सिंह मान हर घर तिरंगा अभियान के बहिष्कार की अपील की कहा, तिरंगे की जगह निशान साहिब फहराएं लोग
 

Haryana update: पंजाब (Punjab)में शिरोमणि अकाली दल(Shiromani Akali Dal) (अमृतसर) के नेता और सांसद सिमरनजीत सिंह मान (MP Simranjit Singh Mann)ने केंद्र के ' हर घर तिरंगा' अभियान का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।

 

 

Realted news:

संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान (Sangrur MP Simranjit Singh Mann)ने लोगों से तिरंगा अभियान का बहिष्कार करने की बात कहकर विवाद(Conflict) छेड़ दिया है।

 

सिमरनजीत सिंह मान (Simranjit Singh Mann)ने तिरंगे का बहिष्कार करते हुए कहा, "मैं आपसे 14-15 अगस्त को घरों और कार्यालयों में निशान साहिब को फहराने का अनुरोध (Demand)करता हूं। दीप सिद्धू, जो हमारे बीच नहीं हैं, ने कहा था कि सिख स्वतंत्र और एक अलग समुदाय(Sikhs are independent and a separate community) हैं।" अलगाववादी नेता(separatist leader) ने भारतीय सुरक्षा बलों को "दुश्मन" की ताकतों के रूप में भी संदर्भित किया। उन्होंने कहा, "जरनैल सिंह भिंडरांवाले (Jarnail Singh Bhindranwale)दुश्मन की सेना से लड़ते हुए शहीद हो गए।"

सिर्फ सिमरजित सिंह मान(Simarjit Singh Mann) ही नहीं बल्कि प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस(Sikh for Justice) (एसएफजे) का प्रतिनिधित्व करने वाले आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून(Gurpatwant Singh Pannun) ने भी एक वीडियो संदेश में पंजाब के लोगों को तिरंगा जलाने और स्वतंत्रता दिवस(Independence day) पर खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए उकसाने की कोशिश की।

सिमरजीत सिंह( Simarjit Singh) के इस बयान से पंजाब का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा और आमआदमी पार्टी (BJP and Aam Aadmi Party)ने सिमरनजीत सिंह मान और पन्नू की आलोचना की। आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग(Malvinder Singh Kang) ने शिअद के नेताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि अभियान का बहिष्कार करना उनके असली चरित्र को दर्शाता है। मलविंदर सिंह कांग(Malvinder Singh Kang) ने कहा, 'उन्हें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए क्योंकि हजारों पंजाबियों ने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। हम हमेशा राष्ट्रीय ध्वज के लिए गहरा सम्मान करते हैं।'

Realted news:


विवादित बयान देते रहे हैं सिमरजित सिंह मान(Simarjit Singh Mann has been giving controversial statements)
यह पहला मौका नहीं है जब संगरूर से सांसद सिमरजीत सिंह मान (Sangrur MP Simarjit Singh Mann)ने अलगाववाद की भावना भड़काने वाला कोई विवादित बयान दिया हो। सिमरजित सिंह मान खुलेआम खालिस्तान (Khalistan)का समर्थन कर चुके हैं और सिखो के लिए अलग देश की मांग करते हैं। शिअद (अमृतसर) सांसद ने भगत सिंह को आतंकवादी कहा था। खालिस्तान मुद्दे पर सिमरजित सिंह ने कहा था कि 'सिखों के लिए एक अलग देश होना चाहिए। खालिस्तान परमाणु हथियारों से लैस देशों भारत और पाकिस्तान के बीच 'बफर स्टेट' के तौर पर काम करेगा

।' वहीं भगत सिंह के बारे में सिमरजित सिंह मान के बयान के बारे में जब उनसे पूछा गया तब उनका जवाब था, 'भगत सिंह ने एक युवा, अंग्रेज नौसेना अधिकारी की हत्या की थी। उन्होंने एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल (Amritdhari Sikh Constable)की हत्या की थी। आप उस शख्स को क्या कहेंगे जिसने संसद में बम फेंका? मुझे बताएं, उन्हें क्या कहेंगे?

पंजाब के संगरूर से सांसद मान खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के सबसे बड़े समर्थकों में से एक हैं।