Shrikant Tyagi: मेरठ से गिरफ्तार हुआ गालीबाज़ 'श्रीकांत त्यागी', तीन लोगो को और अरेस्ट किया गया 

Shrikant Tyagi Arrested: नोएडा (Noida)  के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को पुलिस ने मेरठ के कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी से से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं त्यागी के साथ उसकी फरारी में मदद करने वाले 3 और लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं।
 

Shrikant Tyagi Arrested: नोएडा (Noida)  के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को पुलिस ने मेरठ के कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी से से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं त्यागी के साथ उसकी फरारी में मदद करने वाले 3 और लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं।नोएडा पुलिस (Noida Police) और STF की टीम कई शहरों में रेड कर रही थी। पुलिस ने त्यागी पर 25 हजार इनाम भी घोषित कर रखा था। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, त्यागी को नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमैक्स में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया था और तब से वह फरार था। वहीं पिछले चार दिन से पुलिस की 18 टीमें लगी हुई थीं।

Shrikant Tyagi Case: बुलडोजर से ढहाया श्रीकांत त्यागी का अवैध निर्माण,महिलाओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई


 

दरअसल नोएडा सेक्टर-93 के ओमैक्स सोसायटी (Omax Society) में महिला के साथ अभद्रता के बाद से ही श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) फरार चल रहा था। वहीं पुलिस लगातार इस मामले में गिरफ्तारी के लिए छानबीन और पूछताछ कर रही थी। राज्य में ये मामला गर्माया हुआ है और विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा रहे हैं। इस मामले में सीएम योगी ने भी राज्य के गृह विभाग से रिपोर्ट भी मांगी थी। सीएम योगी ने गृह विभाग को श्रीकांत त्यागी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। वहीं नोएडा में श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)  की दुकानों में नोएडा अथॉरिटी का बुलडोजर भी चल सकता है। फिलहाल चार दिन बाद आखिरकार श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार करने में नोएडा पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है।

श्रीकांत त्यागी पर था 25 हजार का इनाम

गौरतलब है कि राज्य के गृह विभाग ने इस मामले में एक्शन लिया और लापरवाही बरतने के आरोप में एक एसएचओ, सब इंस्पेक्टर समेत चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था। वहीं पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

किस आधार पर दी पुलिस सुरक्षा?

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रकरण में गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी है और पूछा कि श्रीकांत त्यागी को किस आधार पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी। उन्होंने उन अफसरों पर भी एक्शन लेने को कहा जिन्होंने उसे सुरक्षा प्रदान की थी। इसकी जांच चल रही है और रिपोर्ट के बाद उन अधिकारियों को भी दोषी ठहराया जा सकता है, जिन्होंने त्यागी को गनर मुहैया करायी थी।

"shrikant tyagi twitter"  "shrikant tyagi party"  "shrikant tyagi political party"  "shrikant tyagi wikipedia"  "shrikant tyagi instagram"  "shrikant tyagi facebook"  "shrikant tyagi mla"   "shrikant tyagi biography"   "shrikant tyagi"   "shrikant tyagi bjp"   "shrikant tyagi modinagar"   "shrikant tyagi wife"   "shrikant tyagi mla"   "shrikant tyagi bjp neta"   "meaning of tyagi"  "tyagi population in haryana"