Sri Lanka Crisis: देश छोड़ भाग गए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे! 

Latest news: कोलंबो पोर्ट के हार्बर मास्टर ने कहा कि एक समूह जहाज पर सवार हुआ और निकल गया श्रीलंका के राष्ट्रपति को 8 जुलाई को सेना मुख्यालय स्थानांतरित कर दिया गया था
 

Haryana Update: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शनिवार को अपना आधिकारिक आवास छोड़ दिया। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शनिवार को मध्य कोलंबो के कड़ी सुरक्षा वाले फोर्ट इलाके में अवरोधकों को हटाकर राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास में घुस गए। राष्ट्रपति को वहां से हटाना पड़ा और कहीं और ले जाया गया।

 

 

श्रीलंकाई नौसेना के जहाज पर सूटकेस लोड किए जाने का वीडियो सामने आया है जिसको लेकर स्थानीय मीडिया का दावा है कि सूटकेस राष्ट्रपति राजपक्षे के थे। वीडियो में एसएलएनएस गजबाहू जहाज पर बड़े सूटकेस ले जाते तीन लोगों को देखा जा सकता है। तीनों लोग जल्दी में हैं और उन्हें वीडियो में भागते हुए देखा जा सकता है।

Gaurav Taneja Arrested: बर्थडे के दिन सलाखों के पीछे पहुंचे यूट्यूबर गौरव तनेजा

"कोलंबो पोर्ट के हार्बर मास्टर ने कहा कि एक समूह एसएलएनएस सिंदुरला और एसएलएनएस गजबाहू पर सवार हुआ और बंदरगाह से निकल गया।" चैनल ने हार्बर मास्टर के हवासे से बताया कि उन्होंने कहा कि वह मैनिफेस्ट या जहाजों पर सवार लोगों के बारे में विवरण नहीं दे सकते।


 

वहीं एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने एनडीटीवी को बताया कि 8 जुलाई की रात राष्ट्रपति को सेना मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे पहले निजी समाचार चैनलों ने यह भी दिखाया कि श्रीलंका के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का वाहन काफिला जैसा प्रतीत हुआ था। लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई कि उन्होंने द्वीप छोड़ दिया है या नहीं।

राजपक्षे का वर्तमान ठिकाना अज्ञात है और प्रदर्शनकारियों ने अब उनके कार्यालय और आधिकारिक आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है। शनिवार सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 30 लोग घायल हो गए।

कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ में श्रीलंका का ध्वज और हेलमेट थे। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर फोर्ट इलाके में एकत्र हुए थे। प्रदर्शनकारी देश में गंभीर आर्थिक संकट को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के कार्यालय और आधिकारिक आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं तथा गोलियां चलायीं, लेकिन फिर भी प्रदर्शनकारी अवरोधकों को हटाकर राष्ट्रपति आवास में घुस गए। उनके अपने सांसदों के एक समूह ने उन्हें एक पत्र लिखा है, जिसमें उनसे पद छोड़ने और एक नया प्रधानमंत्री और एक सर्वदलीय सरकार गठित करने का आग्रह किया गया है।

Bakra Eid: क्यों मारते हैं शैतान को पत्थर,हज यात्रा के दौरान

2.2 करोड़ की आबादी वाला देश श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इस बीच, श्रीलंका में अमेरिकी राजदूत जूली चुंग ने शुक्रवार को देश की सेना और पुलिस से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट किया, ''हिंसा कोई जवाब नहीं है..अराजकता और बल प्रयोग से अर्थव्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं होगी या राजनीतिक स्थिरता नहीं आयेगी, जिसकी अभी श्रीलंका को जरूरत है।