Independence Day: पिछले पाँच सालों मे प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी के दिखे अलग रंग रूप, तस्वीरों मे देखिये

Independence Day Pics: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) ने दिल्ली के लाल किला (Red Fort) पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज (Tiranga) लहराया। इस बार फिर हर साल की तरह उनकी पगड़ी का रंग भी अलग मिला। इन तस्वीरों मे देखिये पिछले 5 सालों मे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनकी पगड़ी के अलग रंग रूप।

 
PM Modi on Independence day looks

आज (15 अगस्त को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर तिरंगे के रंग की पगड़ी पहने हुए दिखाई दिए। उनकी पगड़ी देखने में बहुत अच्छी लग रही थी। इसके साथ ही पीएम मोदी सफेद रंग का कुर्ता और आसमानी कलर की जैकेट पहने हुए नजर आए। प्रधानमंत्री की जैकेट पर तिरंगे का बैच भी लगा हुआ दिखा। आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी जब लाल किला पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले तिरंगा झंडा फहराया और फिर लाल किला की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया।

Narendra modi independence day 2022

इससे पहले साल 2021 में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) केसरी रंग का साफा पहने हुए नजर आए थे। पगड़ी का पिछला हिस्सा उनके गमछे के बॉर्डर से मैच कर रहा था। जो काफी आकर्षक था। इसके साथ पीएम मोदी ने हल्के आसमानी रंग का जैकेट और सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये लुक लोगों को खूब पसंद आया था।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने साल 2020 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहनी थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने आधी बाजू वाला कुर्ता पहना था। इसके अलावा पीएम मोदी गले में भगवा रंग के बॉर्डर वाला गमछा डाले हुए दिखाई दिए थे। भगवा पगड़ी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये लुक काफी शानदार दिख रहा था।

जान लें कि साल 2019 में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जो पगड़ी पहनी थी वो काफी यूनिक थी। पीएम मोदी की इस पगड़ी में लाल, हरा और पीला रंग था। इसके साथ ही उन्होंने हाफ बाजू वाला कुर्ता और पजामा पहना था। प्रधानमंत्री ने अपने गले में भगवा पट्टी वाला गमछा डाला हुआ था। उनके कपड़ों का ये कलर कॉम्बिनेशन उनपर काफी जच रहा था।

साल 2018 में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद रंग का फुल आस्तीन कुर्ता और पजामा पहना था। उन्होंने गले में काले बार्डर वाला गमछा डाला हुआ था। जो उनके लुक को शानदार बना रहा था।

"Keyword"
"independence day announcement 2022"
"independence day chief guest 2022"
"modi announcement on 15 august 2022"
"independence day 2022 wishes"
"independence day 2022 status"
"75th independence day images 2022"