Weather Update Today: इस शहर से हुई मानसून की विदाई, 10 राज्यों में येलो अलर्ट जारी

Weather Update Today:मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, चंड़ीगढ़ से मानसून की विदाई हो गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो गया है।
 

Haryana Update.जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि इन राज्यों में आने वाले दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहने के आसार हैं।

 

इसके साथ ही  मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की भी संभावना है।

 

 

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 30 सितंबर को झारखंड, ओडिशा सहित 10 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Also Read this News- Passport Seva: इन तीन लोगों को बिना पासपोर्ट कहीं भी जाने की है आजादी, जानिए कौन है ये लोग

इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिम मध्य बंगाल में आंध्र प्रदेश तट के पास एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

उत्तरी अंडमान सागर से मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट तक एक पूर्व पश्चिम ट्रफ़ रेखा औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है।

1 अक्टूबर के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में उभरने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से कुछ राज्यों में अगले कुछ दिन अभी भी बारिश की संभावना है।

Yellow alert, rain warning in these states


weather department  के मुताबिक शुक्रवार को Jharkhand, West Gangetic Bengal, Odisha, Coastal Andhra Pradesh and Yanam, Rayalaseema, Tamil Nadu, Puducherry and Karaikal, Interior South Karnataka, Interior North Karnataka, Telangana, Madhya Maharashtra, Marathwada, Konkan, Goa and Andaman and Nicobar Islands में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।


दिल्ली से मानसून विदा लेकिन अगले हफ्ते होगी भारी बारिश


दिल्ली सहित कई राज्यों से गुरुवार को मानसून विदा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा नहीं होगी।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। तीन अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Also read This News- Weather Update today: क्या फिर से शुरू होंगी बारिशें? इन राज्यों में येल्लो अलर्ट जारी

स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि मानसून खत्म होने के बावजूद बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण चार-पांच अक्टूबर से दो-तीन दिन तक दिल्ली में वर्षा हो सकती है।

# Weather Update Today # Weather Update 30 September 2022 # Weather Update Forecast # Heavy Rainfall Alert # yellow alert in 10 states # Aaj ka Mausam # Mausam ki Jankari # Monsoon Latest News # आज का मौसम # मौसम की जानकारी