Haryana के सभी स्कूल होने जा रहे हैं Co-Ed, लड़के-लड़कियां होंगे एक साथ

Haryana School Update:हरियाणा में अब लड़के-लड़कियां मिलकर पढ़ेंगे और मर्ज होंगे प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल

 

School Update Haryana: यदि आप भी हरियाणा के स्कूलों से संबंधित समाचार पढ़ना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।

Haryana सरकार ने स्कूलों में सह-शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसलिए राज्य में फिर से सरकारी स्कूलों को मर्ज करने की योजना बनाई जा रही है।

यह नीति लड़कों और लड़कियों के प्राइमरी स्कूलों को मर्ज कर सकती है।

 

प्राइमरी स्कूल जल्द ही किया जा सकता है मर्ज

 

शिक्षा विभाग ने भी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से प्राथमिक स्कूलों का रिकॉर्ड मांगा है, जिस पर जल्द ही एक महत्वपूर्ण निर्णय भी हो सकता है।

फिलहाल, शिक्षा विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर स्कूलों का रिकॉर्ड मांगा है। इन रिकार्डो में लड़के और लड़कियों के प्राथमिक स्कूलों की दूरी, दोनों स्कूलों में लड़के और लड़कियों की संख्या आदि के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

शिक्षा विभाग ने कहा कि जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।

यदि सब कुछ सही रहा, तो इस योजना को जल्द से जल्द अमलीजामा भी मिल सकता है। शिक्षा विभाग ने कहा कि लड़के और लड़कियों के प्राथमिक स्कूलों की दूरी 100 मीटर से अधिक या 1 किलोमीटर से कम है।

साथ ही स्कूलों का नाम, कोड, विद्यार्थियों की संख्या और स्कूल से दूरी का रिकॉर्ड भी मांगा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद इस योजना की व्यापक तैयारी होगी और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

 

ऐसी ही बेहतरीन खबरों के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें...

 

Latest News: Weather Update Today: हरियाणा दिल्ली-NCR के समेत इन राज्यो मे बिगड़ेगा मौसम, जाने मौसम के अपडेट