Haryana News: ग्रुप सीसीईटी के अभ्यर्थियों को बड़ा झटका हाई कोर्ट ने स्क्रीनिंग टेस्ट पर लगाई रोक 

Group- C CET EXAM 2023:हाईकोर्ट ने सभी अभ्यर्थियों को दिया बड़ा झटका एक 1 और 2 जुलाई को होना था ग्रुप सीटीईटी का एग्जाम मगर हाईकोर्ट ने लगा दी रोक 
 

Haryana Update: हरियाणा में ग्रुप-C के CET पास अभ्यर्थियों को फिर से झटका लगा है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने स्क्रीनिंग टेस्ट पर प्रतिबंध लगाया है। हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने परीक्षा को 1 जुलाई और 2 जुलाई को स्थगित कर दिया।

HSSC ने कहा कि जल्द ही परीक्षा की नई तिथियां घोषित की जाएंगी।

आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने अभ्यर्थियों से कहा कि वे निराश नहीं हों क्योंकि आयोग जल्द ही परीक्षा की नई तिथि घोषित करेगा।

CET का डिटेल रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा CET का डिटेल्ड रिजल्ट जल्द ही हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन द्वारा जारी किया जाएगा।

आयोग के चेयरमैन ने कहा कि अगली परीक्षाओं की तिथि CET रिजल्ट की डिटेल कटऑफ जारी करने के बाद घोषित की जाएगी। CET पास अभ्यर्थियों की सोशल इकोनॉमिक संख्या भी जारी की जाएगी।
 


16 जुलाई के बाद शेड्यूल बनाया जा सकेगा

 


HSSC के चेयरमैन ने बताया कि 15 और 16 जुलाई के बाद CET पास अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग ग्रुप की परीक्षाओं का शेड्यूल बन पाएगा।

उन्होंने बताया कि CET अधिनियम में एक प्रावधान है, जिसके तहत टॉपर अभ्यर्थियों को चार गुना अधिक अवसर मिलेंगे। हरियाणा सरकार ने यही निर्णय लिया है।

ग्रुप D के लिए CET टेस्ट के आवेदन की तारीख भी 10 दिन बढ़ाई गई है, खदरी ने बताया। 26 जून से 10 दिन बढ़ाकर 6 जुलाई कर दिया गया है।

Tags:- hssc, hssc cet, hssc tgt, fbise hssc 2 result 2022, fbise result 2022 hssc 1, fbise hssc 1 result 2022, fbise result hssc 1 2022, hssc cet exam, fbise result 2022 hssc 2    , hssc official website, fbise result hssc 2 2022,     cet hssc, hssc part 2 result 2022,