RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड 'बी' अधिकारियो के पदों पर निकली बंफर भर्ती, सेलरी 55,200 रुपये प्रतिमाह जाने डिटेल 

RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विभिन्न विभागों में अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 09 मई से शुरू कर दी है। आरबीआई ग्रेड बी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 291 रिक्तियों को भरना है।
 

RBI Grade B Recruitment 2023: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास अच्छा मौका है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विभिन्न विभागों में अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 09 मई से शुरू कर दी है। 

इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर इन रिक्तियों के लिए 09 जून 2023 शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आरबीआई ग्रेड बी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 291 रिक्तियों को भरना है।

Haryana Jobs: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए आई गुड न्यूज़! सक्षम योजना के तहत मिलेगी नौकरी, जारी हुए ज्वाइनिंग लेटर के आदेश

शैक्षिक योग्यता- ग्रेड बी-सामान्य के लिए न्यूनतम योग्यता न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री है, जबकि डीईपीआर और डीएसआईएम के लिए मास्टर डिग्री है। शैक्षणिक योग्यता के विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार विस्तृत अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

आवेदन शुल्क

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है।

पात्रता मानदंड

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा एक मई, 2023 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Haryana News: हरियाणा कैबिनेट बैठक में BC-A आरक्षण को मिली मंजूरी! CM मनोहर लाल खट्टर ने लोगो को दी बड़ी सौगात

पदों की संख्या

  • अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) जनरल के 222 पद

  • अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर के 38 पद

  • अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम के 31 पद

आरबीआई ग्रेड बी-जनरल फेज 1 परीक्षा 09 जुलाई और ग्रेड बी-डीईपीआर और डीएसआईएम के लिए परीक्षा 16 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी।

RBI Pay Scale वेतन मान

आरबीआई ग्रेड बी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 55,200 रुपये प्रतिमाह का प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा। ग्रेड बी के अधिकारियों को समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार ग्रेड भत्ता, महंगाई भत्ता, स्थानीय प्रतिपूरक भत्ता, विशेष ग्रेड भत्ता, शिक्षा भत्ता, मकान किराया भत्ता दिया जाएगा।

वर्तमान में, आरंभिक मासिक सकल परिलब्धियां (एचआरए के बिना) 1,16,914 रुपये (लगभग) यदि बैंक द्वारा आवास प्रदान नहीं किया जाता है तो मूल वेतन का 15% मकान किराया भत्ता अदा किया जाएगा।

 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

  • रिक्तियों पर जाएं और ग्रेड बी के लिंक पर क्लिक करें।

  • आईबीपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।