UP  BHARTI :यूपी लेखपाल के 4500 पदों पर बंपर भर्ती जारी! देखिए ताजा अपडेट

UP LEKHPAL BHARTI 2023 : अगर आप यूपी में लेखपाल के पदों पर आवेदन के इच्छुक हैं 
 

UP LEKHPAL BHARTI 2023 : अगर आप यूपी में लेखपाल के पदों पर आवेदन के इच्छुक हैं और उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती के लिए 8085 पदों पर आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं

 तो अब आपको बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल यूपी राजस्व विभाग में लेखपाल (UP LEKHPAL) के खाली पड़े पदों पर नई भर्ती के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाना है। जिसकी तिथि भी निकलकर सामने आ रही है। आइए जानते हैं क्या है ताजा अपडेट...

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर हुई भर्ती का रिजल्ट घोषित होने के बाद नए पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। जहां अब अभ्यर्थी बड़ी ही बेसब्री से यूपी राजस्व विभाग में लेखपाल (UP LEKHPAL) के खाली पड़े पदों पर नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में  लेखपाल (UP LEKHPAL) के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही अधिसूचना आने वाली है।

अगर सूत्रों की मानें तो यूपी लेखपाल (UP LEKHPAL) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना मई में जारी हो सकती है। बता दें कि अभी उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई थी, जो कि हट गई है। अब चंद दिनों में ही भर्ती की अधिसूचना जारी हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग में लेखपाल (UP LEKHPAL) के पदों पर अब जल्द ही भर्ती की प्रकिया शुरू होने वाली है। वहीं अधिसूचना से पहले अभ्यर्थियों के लिए लेखपाल के कितने पदों पर भर्ती की जायेगी, इसकी सूचना पहले ही जारी कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के प्रदेश में लेखपाल के करीब 4500 पद खाली पड़े हैं, जिन पर भर्तियां निकाली जानी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल के खाली पड़े इन पदों पर भर्ती तभी निकाली जायेगी, जब लेखपाल परीक्षा 2022 का रिज़ल्ट घोषित कर दिया जायेगा। 

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर अभी तक भर्ती का नोटिफिकेशन नहीं आया है, परंतु बहुत जल्द इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि इसके लिए उन्हीं आवेदकों का आवेदन मान्य होगा, जो पात्र होंगे।

बता दें कि यूपी राजस्व विभाग में लेखपाल (UP LEKHPAL) के पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यानी कि यूपी लेखपाल के पदों पर वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 की पास की होगी।