Haryana Govt. Scheme: हरियाणा सरकार की ये योजनाएं जिसने बदल दी हर किसी की जिंदगी 

Haryana Govt. Scheme: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले आठ वर्षों में कई कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए हैं। जिससे राज्य की जनता को लाभ हो और उनकी सहायता हो। आज हम कुछ ऐसी योजनाओं की चर्चा करेंगे।
 

Haryana Govt. Scheme: हरियाणा सरकार ने राज्यवासियों की सुविधा के लिए बार-बार नई सरकारी योजनाएं बनाई हैं। महिलाओं, बच्चों, किसानों और वृद्धों को लाभ और सुविधा देने के लिए ये सरकारी कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले आठ वर्षों में कई कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए हैं। जिससे राज्य की जनता को लाभ हो और उनकी सहायता हो। आज हम कुछ ऐसी योजनाओं की चर्चा करेंगे।

श्रमिक कल्याण योजना

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं हैं। इनमें से एक श्रमिक कल्याण योजना है जिसके अंतर्गत हरियाणा की व्यवसायिक और कमर्शियल संस्थाओं में काम कर रहें पुरुष और महिला कर्मचारियों या उनकी पत्नियों को दो बच्चों तक को जन्म देने के वक्त प्रसूति में 7000 रुपये की सहायता दी जाती है। वहीं, काम से बाहर दुर्घटना या किसी और कारण से अयोग्य होने पर कर्मचारियों को पैसे मिलते हैं। 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2019 की सिफारिशों को हरियाणा में लागू करने वाला पहला राज्य हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना है। इस नीति के तहत 9वीं से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा कौशल रोज़गार निगम योजना की शुरुआत की। 1 नवंबर 2022 को सरकार द्वारा Kaushal Rojgar Nigam Haryana के तहत एक पोर्टल शुरू किया जाएगा। 

मेरा पानी मेरी विरासत योजना

हरियाणा में किसानों के लिए मेरा पानी मेरी विरासत योजना (Mera Pani Meri Virasat Scheme) नामक एक कल्याणकारी योजना शुरू की गई है। मेरी विरासत योनजा मेरा पानी है। इसके तहत किसानों को धान की खेती से अन्य फसलों (जैसे अरहर, मक्का, उड़द, कपास, बाजरा, तिल और बेसन मूंग, या बैसाखी मूंग) पर बदलने के लिए प्रति एकड़ 7000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाता है। साथ ही, जलस्तर को बचाने के लिए आधुनिक सिंचाई के लिए किसानो को 80% सहायता दी जाती है। 

हरियाणा सक्षम योजना

हरियाणा सक्षम योजना 2022 के अंतर्गत राज्य सरकार मैट्रिक पास विद्यार्थियों को 100 रुपये प्रति महीना, इंटरमीडिएट को 900 रुपये प्रति महीना, ग्रेजुएट को 1500 रुपये प्रति महीना और पोस्टग्रेजुएट को 3000 रुपये प्रति महीना बेरोजगारी भत्ता देती है। 21 से 35 साल के युवा ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा आत्मनिर्भर योजना 

हरियाणा में बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य हरियाणा आत्मनिर्भर रोजगार योजना है।  सरकार इस योजना के माध्यम से गरीब बेरोजगार युवा लोगों को 15,000 रुपये तक की ब्याज दर पर अपना छोटा व्यावसाय शुरू करने की अनुमति दे रही है।

latest Update: तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जानिए पेट्रोल और डीजल के Latest Price

अन्त्योदय राशन कार्ड योजना 

राज्य सरकार ने हरियाणा की खाद्यान्न आपूर्ति को देखते हुए नए राशन कार्ड बनाने के लिए एक ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। राज्य में परिवारों को केंद्र सरकरा की अन्त्योदय राशन कार्ड योजना के तहत 2 रुपये प्रति किलो राशन दिया गया। जबकि बीपीएल कार्ड धारकतों को प्रति महीने 1 किलो चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो मिलता है, तो परिवार के हर सदस्य को 5 किलो गेहूं 2 रुपये प्रति किलो मिलता है। उज्ज्वला योजना में 7,30,960 गैस कनेक्शन दिए गए हैं और सरकार गैस कनेक्शन के लिए 1600 रुपये की सहायता दे रही है। 

हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की। 1 लाख के कम आय वाले परिवारों को इस योजना के माध्यम से पहचाना जा रहा है। जिससे उन्हें गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा सके। कितने लोग बेरोजगार हैं उसका भी पता चलेगा, ताकि उन लोगों को काम मिल सके।  2022 में Haryana Antyodaya Parivar Utthan Yojana से लगभग 1 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।