Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई बल्ले-बल्ले, पेंशनभोगियों को अब जीवन प्रमाणपत्र के लिए नहीं कोटने पडेंगे चक्कर  

हरियाणा सरकार ने उन बुजुर्ग व्यकतियों (जो पेंशनभोगियों की श्रेणी में आते हैं) को खुशखबरी देते हुए कहा कि, अब किसीको भी अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहीं चक्कर काटने की जरुरत नही है,

 

Haryana Update : हरियाणा सरकार ने घोषणा करते हुए बताया है कि अब  बुजुर्गों और सरकारी विभागों से सेवा निवृत हुए कर्मचारियों को अपने जीवन प्रमाण पत्र के लिए यहाँ- वहाँ भटकने की जरुरत नहीं है, आप अपने स्मार्ट फोन की मदद से भी इसे ज़मा करवा सकते हैं। 

और अगर किसी बुजुर्ग व्यकति के पास स्मार्ट फोन उपलब्ध नहीं है, तो भी आपको परेशान होने की जरुरत नही है, आप अपने आस-पास के किसी भी SSC सेंटर या  अटल सेवा केंद्र में जाकर, अपना अँगूठा लगाकर ऑनलाइन अपने  जिवित होने का प्रमाण पत्र दे सकते हैं। 

डाकघरों द्वारा बुजुर्गों का सम्मान करते हुए घर पर ही उपलब्ध कराई जायेगी सुविधा:

अकांउटर विभाग व ट्रेजरी ने इस विषय में सभी ट्रेजरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है।  सबको निर्देश देते हुए कहा गया है कि सभी पेंशन भोगियों के बायोमैट्रिक जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर तक जमा हो जाने चाहिए।  इस कार्य को वो अपने परिवार के किसी भी सदस्य से करवा सकते हैं।

इसको करने के लिए आपको  गूगल प्ले स्टोर से आधार फेस RD अप्प  और जीवन प्रमाण अप्प डाउनलोड करना होगा, जिसकी मदद से फ़ेस ऑंन्थेटिकेशन  प्रक्रिया को पूरा कर जीवनप्रमाण पत्र जमा किया जायेगा। डाकघरों द्वारा इस सुविधा को सबके घरों में उपलब्ध करवाया गया है, जिसके लिए निर्धारित शल्क का प्रविधान भी रखा गया है।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने दफ्तरों के चक्कर से दिलाया छुटकारा, अब घर बैठे बने ये दस्तावेज

पेंशन भोगियों को अब हर साल अपने जिवित होने का प्रमाण सरकार को देना होगा:

पहले बुजुर्गों को अपना जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अधिकृत पेंशन सवितरण एजेंसी में उपस्थिर होकर अपने जिवित होने का प्रमाण देना पड़ता था। और सरकारी कर्मचारियों को जहाँ वो काम करते थे वहाँ जाकर, वहाँ के प्रधिकारी द्वारा जारी किया गया जीवन प्रमाण पत्र संवितरण एजेंसी को उपलब्ध कराना पडता था।  जिसमें उन्हें कई प्रकार की समसयाओं का सामना करना पड़ता था।

 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ज़नता के लिए होगा लाभकारी सिद्ध:

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र उन लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा जो सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के पश्चात  अपने परिवार के साथ रहने के लिए या किन्हीं अन्य कारणों से कहीं ओर रहने लगते हैं,जिस कारण उन्हें पेंशन लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की हेल्प से वो आसानी से पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।