PMJAY: आयुष्मान भारत योजना पर Good News, अब 5 लाख की जगह हो सकते हैं 10-15 लाख

सूत्रों ने कहा कि PMJAY के तहत सरकार इंश्योरेंस कवर बढ़ा सकती है। ICICI Lombard और Star Insurance को इससे राहत मिल सकती है।

 

Haryana Update (नई दिल्ली): प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, या आयुष्मान भारत योजना,(PMJAY) सरकारी बीमा योजना को लेकर इस बार के बजट में बड़ी घोषणा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार इस योजना में इंश्योरेंस कवर बढ़ा सकती है।

PMJAY: इतना बढ़ाया जा सकता है बीमा कवर?

Government Budget 2024 में PMJAY का बीमा कवर बढ़ा सकती है। 1 फरवरी, 2024 को प्रस्तुत बजट में PMJAY का बीमा कवर 5 लाख रुपये से 10 से 15 लाख रुपये तक बढ़ सकता है। योजना में भी लगभग 60 करोड़ लोगों का स्वास्थ्य बीमा कवर बढ़ाना शामिल हो सकता है। सरकार का कहना है कि कवर बढ़ाने से खर्च बहुत अधिक नहीं बढ़ेगा। इसके अलावा, मध्यम वर्ग को सब्सिडाइज्ड स्वास्थ्य बीमा देने पर भी विचार हो सकता है।

PMJAY: क्या है प्रधानमंत्री जन आयुष्मान भारत योजना?

2018 के बजट में मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत की घोषणा की, जिसके दो प्रमुख लक्ष्य थे: देश में एक लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स बनाना और 10 करोड़ परिवारों को हर वर्ष 5 लाख रुपये के बीमा कवच से जोड़ना।

प्रत्येक योग्य परिवार को हर वर्ष ₹5 लाख के नि:शुल्क उपचार का लाभ मिलता है।

Ayushman Card: अगर अपका भी नहीं बना है आयुष्मान कार्ड, तो ना हो परेशान अब मोदी सरकार इतनी आय वालों तो भी दे रही है इसका लाभ
 
- योजना से जुड़े किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त चिकित्सा सुविधा।
 
- भर्ती होने से 7 दिन पहले की जांचें, भर्ती के दौरान उपचार और भोजन, और डिस्चार्ज होने के 10 दिन तक दवाएं और चेकअप मुफ्त हैं।

योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, नि:संतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का नि:शुल्क उपचार दिया जाता है। पात्र लाभार्थियों को भी मुख्यमंत्री कोविड-19 उपचार योजना के तहत नि:शुल्क इलाज मिलता है।