Relationship Goals: रिलेशनशिप मे ये झूठ हर 'बाबू' बोलता है, क्या आपका पार्टनर भी तो नहीं दे रहा है आपको धोखा 

Most Common Lies:माना जाता है कि कोई भी रिश्ता तब तक सही चलता है जब तक उसमे प्यार और भरोसा बना रहता है। किसी भी रिलेशनशिप मे अगर झूठ आता है उस रिश्ते मे दरार आ ही जाती है। कई ऐसे कॉमन झूठ है जो लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से बोलता है...
 

ऐसा अक्सर देखने में आता है कि लड़के रिलेशनशिप (Relationship) में होने के बाद भी दूसरी लड़कियों की तरफ आकर्षित होते हैं। इस चक्कर में वो कई बार झूठ बोल देते हैं कि वो सिंगल हैं। ऐसा लोग इस वजह से करते हैं ताकि लड़की उनसे बात करना बंद न करे।

read this: Women Motivation: तनाव से दूर रहने के लिए महिलाएं अपनाए ये ट्रिक

 

कई बार ऐसा देखने में आता है कि लड़के अपनी पार्टनर के साथ बैठे होते हैं और सामने से गुजरती हुई महिला को देखने लगते हैं। लेकिन जब उनकी पार्टनर टोकती है, तो वो कहते हैं कि उन्होंने किसी को नहीं देखा। इसके चलते दोनों के बीच कई बार हल्की नोकझोंक भी हो जाती है।

 

आपने कई लड़कों को उनकी पार्टनर से ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि मैं केवल तुम्हारे बारे में ही सोचता हूं। लड़के ऐसा लड़की को खुश करने के लिए कहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता। लड़के अपने काम, करियर, दोस्त परिवार जैसी चीजों के बारे में भी काफी सोचते हैं। इसके अलावा कुछ लड़के दूसरी लड़कियों के बारे में भी सोचते हैं।

इसके अलावा कुछ लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को ये भी कहते हैं कि मैं तुम्हारे बिना एक दिन भी नहीं रह सकता। ये फिल्मी डायलॉग सुनने में तो बेहद रोमांटिक लगता है, लेकिन ऐसा नहीं होता। इस तरह का झूठ बोलकर पुरुष अक्सर अपने पार्टनर का भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं।

कई लड़के अपनी पार्टनर से ये भी कहते हैं कि उन्हें केवल एक बार ही प्यार हुआ और वो भी उन्हीं से। ऐसा कहकर वो लड़की को अच्छा फील कराने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा कई बार लड़के अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में इसलिए भी नहीं बताते कि कहीं उनकी पार्टनर असुरक्षित महसूस न करें

Relationship Goals, Relationship, Relationship Cheating, Cheating in Relationship, Haryanaupdate, News,