Chanakya Niti: ज़िंदगी मे बनना चाहते हो सफल इंसान, तो इन 4 बातों पर करें गौर... 

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य द्वारा कहीं बातों से कोई भी व्यक्ति नीति शास्त्र का पालन करके अपने जीवन को सफल बना सकता है। अगर आप भी अपने जीवन में सफल इंसान बनना चाहते हैं, तो चाणक्य द्वारा कहीं इन 4 बातों का जरूर अनुसरण करें। आइए जानते हैं-
 

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपनी रचना नीति शास्त्र के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र समेत कई प्रमुख रचनाएं की हैं। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर, वे 376 ईसा पूर्व में पैदा हुए थे। इतिहासकारों ने कहा कि आचार्य चाणक्य एक अच्छे पंडित, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। उनकी कुशल राजनीति ने चन्द्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य की स्थापना और विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके विचार आज भी महत्वपूर्ण हैं। 

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से दोस्‍ती करोगे तो मिलेगा धोखा, आपकी ज़िंदगी हो जाएगी तहस नहस


दान

आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) कहते हैं, दान करने से जीवन में सुख मिलता है,  धर्मशास्त्र भी दान देने की सलाह देते हैं। इसे करने से भी दरिद्रता दूर होती है। अतः व्यक्ति को अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान देना चाहिए। धर्मपंडितों का कहना है कि दान करने से धन नहीं कम होता है।

आचरण

नीति शास्त्र के रचनाकार आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) का कहना है कि व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी कष्ट और संकट महज सही आचरण से दूर हो जाते हैं। अच्छे व्यवहार से व्यक्ति खुश हो सकता है। इससे व्यक्ति भी अपने करियर और कारोबार में दूसरों की मदद करता है। इससे व्यक्ति के जीवन से हर दर्द और पीड़ा दूर हो जाती है। 

अध्ययन

इंटरनेट के जमाने में लोग किताब पढ़ना भूल रहे हैं। हालांकि, आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अध्ययन करने से बुद्धि बढ़ती है। इससे व्यक्ति अपने जीवन में सही फैसले लेने में सफल होता है। इसके लिए रोजाना अध्ययन करें। 

भक्ति

व्यक्ति का प्रारब्ध पहले से लिखा होता है। हालांकि, ईश्वर की भक्ति कर व्यक्ति अपने भाग्य में बदलाव कर सकता है। यह व्यक्ति की तार्किक क्षमता, यानी उनके विचारों को समझने की क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा बरसती है।

Chanakya Niti: व्यक्ति को इन 5 स्थानों पर भूलकर भी नहीं रहना चाहिए, वरना ज़िंदगी मिनटो मे हो जाएगी तबाह...