Navratri Special: भारत मे आई त्यौहारों की लहर, होने जा रही है नवरात्रि की शुरुआत, लोगों के चेहरों पर छाई खुशी, जानिए घट और कलश स्थापना का शुभ महूर्त और महत्व

Shardiya Navratri: कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त ,शरदीय नवरात्रि में कलश स्थापना, शरदीय नवरात्रि का महत्व
 

Shardiya Navratri 2023:  आप को यह जानकर खुशी होगी की शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है।और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त आरंभ होने जा रही है। 2023 के शारदीय नवरात्रि आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस वर्ष देवी दुर्गा का आगमन अनोखे तरीके से किया जाएगा। देवी माता हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देने आएंगी। जिसे बहुत ही शुभ माना गया है। शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक उपवास किया जाता है। और देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती हैं। इसके साथ ही कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त देखा जाता है।

 

Mata Vaishno Devi: मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे भक्तों के लिए बड़ा ऐलान, यात्रा से पहले एक बार जरुर पढ़े क्या है आदेश

शारदीय नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना की जाती है।  यह एक विशेष महत्व रखती है। इस प्रकार कलश स्थापना और नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आप को बता दें की इस वर्ष नवरात्रि का प्रारंभ 15 अक्टूबर, 2023 रविवार से होगा। साथ ही इसका समापन 23 अक्टूबर सोमवार के दिन होगा। 

जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 

 आप को जानकर खुशी होगी की शारदीय नवरात्रि की कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर, 2023 सुबह 06 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा का पूजा की जाएगी। जिसमें मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

क्या है शरदीय नवरात्रि का महत्व ?

 जैसा की हम सभी जानते है की,सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्रि  केआश्विन मास में शरद ऋतु का प्रारंभ हो जाता है, इसलिए इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इन शारदीय नवरात्रि के आगमन से मौसम मे बदलाव देखा जाता है। सुबह और शाम के समय मे ठण्ड़क महसूस होने लगती है। इस पर्व मे मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व व्रत करने से सभी भक्तों के सभी दुख-संताप दूर हो जाते हैं। साथ ही मां दुर्गा की कृपा से सभी भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

क्या है शरदीय नवरात्रि में कलश स्थापना का महत्व?

शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व माना गया है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन या कलश स्थापना के बाद ही मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। माना जाता है की ऐसा करने से घर मे मां दुर्गा का आगमन होता है जिससे घर की सब दुख बधाएँ दूर हो जाती है। साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहता है।

Chankya Niti : मां लक्ष्‍मी को करना चाहते हो खुश तो अपनाएँ ये उपाय

साथ ही मां दुर्गा के आशीर्वाद से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। कलश स्थापना के दौरान इसमें नारियल भी रखा जाता है। इससे घर के सभी सदस्यों के सब दुख दूर हो जाते है। उनको आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इससे पूजा मे कोई बाधा नही आती है।