जानकर हो जाओगे हैरान! इतने PARLE-G खा लेते है लोग रोजाना 
 

Parle G News : दुनिया भर में लोग सबसे अधिक पार्ले जी बिस्कुट को पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितने लोग पार्ले जी बिस्कुट खाते हैं? जानिए पार्ले जी बिस्कुट के संबंधित इस तथ्य को।
 
 

Haryana Update, Daily Parle G Eating News : दुनिया में सबसे प्रचलित बिस्किट कौन सा है?.  हालाँकि, इस सवाल को पढ़ते ही कुछ लोग कहेंगे कि इसका जवाब सिर्फ पार्ले-जी हो सकता है। वास्तव में, पार्ले-जी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्किट है। हम आज आपको बताएंगे कि पारले जी बिस्किट एक दिन में कितने लोग खाते हैं और इस देसी ब्रांड का जन्म कैसे हुआ। 

एक दिन में कितने लोग पार्ले-जी खाते हैं?
यह दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्कुट पार्ले जी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर सेंकेंड करीब 4451 लोग पार्ले जी का सेवन करते हैं। लेकिन ये आंकड़े बढ़ते और घटते रहते हैं। कुछ आंकड़ों के अनुसार, पारले-जी के लगभग एक बिलियन पैकेट हर महीने बनाए जाते हैं।

कैसे मिला कंपनी को नाम?
पार्ले जी की शुरुआत स्वदेशी संघर्ष में हुई थी। जब देशवासियों ने स्वतंत्रता सेनानियों से कहा कि बाहरी वस्तुओं को बाहर करो। इसकी पहली फैक्ट्री मोहनलाल दयाल ने बनाई थी। इसके लिए उस समय जर्मनी से 60,000 रुपये की मशीनें आई थीं, और फैक्ट्री में 12 लोगों का काम था। 1938 में यह बिस्किट आया। माना जाता है कि कंपनी चलाने में इतने व्यस्त थे कि उसका नाम रखना भी भूल गए। माना जाता है कि विले पार्ले में कंपनी की स्थापना हुई थी, इसलिए इसे पार्ले नाम दिया गया। वहीं इसका नाम पहले पार्ले ग्लूको था। कंपनी ने इसे ग्लूकोज से भरपूर बताया था। बाद में नाम को बोलना आसान बनाने के लिए ग्लूको को जी कर दिया गया। 

पैकेट पर बनी बच्ची कौन है?
शुरू में लोगों ने कहा कि बच्ची इन्फोसिस के संस्थापक और पहले निवेशक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति है। बाद में उत्पाद ग्रुप मैनेजर मयंक शाह ने बताया कि प्रसिद्ध आर्टिस्ट मगनलाल दहिया ने 1960 में इस लड़की की तस्वीर अपनी कल्पना से बनाई थी।

Parle G बिस्कुट की पैकिंग हुई चेंज, अब लड़की की जगह दिखेगा ये आदमी