Mahindra Scorpio की उड़ा डाली धज्जियां, इस 7-सीटर SUV ने मचाया तहलका, खरीदने की लोगो में लगी होड़
यह SUV एक mHAWK100 इंजन द्वारा संचालित है, जो बोलेरो को कहीं भी जाने की क्षमता के लिए पर्याप्त पावर और टॉर्क जेनरेट करती है, जिस कारण यह काफी पसंद की जा रही है। बोलेरो नियो के अलावा क्लासिक बोलेरो की बिक्री वित्त वर्ष 2022 की तुलना में वित्त वर्ष 2023 में 28% की वृद्धि हुई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने सोमवार को घोषणा की है कि उसकी बोलेरो एसयूवी ने सिर्फ एक साल में यानी पिछले फाइनेंशियल इयर में एक लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कुल मिलाकर ब्रांड ने साल 2000 में अपनी शुरुआत के बाद से 1.4 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने इस उपलब्धि का श्रेय बोलेरो नियो एसयूवी की सफलता को दिया है, जिसे 2021 के जुलाई में लॉन्च किया गया था।
कई कनेक्टिव फीचर्स से लैस
कंपनी ने बताया कि बोलेरो नियो एसयूवी युवा खरीदारों को टारगेट करने के लिए तैयार की गई है, जिनमें से ज्यादा लोग सैलरीड और सेल्फ-एंप्लायड बैकग्राउंट से आते हैं। एसयूवी को इसके बॉडी-ऑन-फ्रेम मैन्युफैक्चरिंग के लिए एडवांस डिजाइन के साथ एक पावरफुल इंजन भी मिलता है। इसके केबिन में कई एडवांस टेक्नोलॉजी और डेली यूज के कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।
यह भी पढ़े :IAS interview questions:IAS के 25 सबसे मुस्किल सवाल , क्या आप दे सकते है इनके जवाब
SUV एक mHAWK100 इंजन
यह SUV एक mHAWK100 इंजन द्वारा संचालित है, जो बोलेरो को कहीं भी जाने की क्षमता के लिए पर्याप्त पावर और टॉर्क जेनरेट करती है, जिस कारण यह काफी पसंद की जा रही है। बोलेरो नियो के अलावा क्लासिक बोलेरो की बिक्री वित्त वर्ष 2022 की तुलना में वित्त वर्ष 2023 में 28% की वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़े:चाणक्य निति: बच्चो के सामने ना करे भूल कर भी ये व्यवहार , होगा बुरा असर
अध्यक्ष ने क्या कहा?
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेक्टर के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि देश में SUV सेगमेंट कुल 1.4 मिलियन से अधिक की बिक्री के साथ बोलेरो सिर्फ एक एसयूवी से कहीं अधिक बन गई है। यह शहरी और ग्रामीण भारत में एक घरेलू नाम बन गया है।
सरकारी कार्यों के लिए बोलेरो का इस्तेमाल
आपको बता दें कि महिंद्रा बोलेरो एसयूवी (Mahindra Bolero SUV) का इस्तेमाल ज्यादातर नगर निगम, सरकारी विभागों जैसे अग्निशमन, वानिकी, सिंचाई, पब्लिक सेक्टर, इमेरजेंसी सर्विस और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में किया जाता है। व्यक्तिगत उपयोग के अलावा बोलेरो एसयूवी का व्यापक रूप से देश भर में विभिन्न सरकारी विभागों जैसे पुलिस विभाग, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा भी उपयोग किया जाता है।