महंगाई पर घिरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने बोल डाली ये बात 

देश में बढ़ी महंगाई को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र पर  हमला बोला। कांग्रेस ने कहा 17 महीनों से थोकमूल्य (wholesale) आधारित महंगाई (inflation) दो अंकों की हो गई है। इसी महंगाई को लेकर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। इसे ही  तोड़ने के लिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। 

 

Haryana Update. लगातार 17वें महीने दहाई अंक पर है महंगाई 
कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने ट्वीट किया। इसमें कहा, 'मोदी सरकार कमर तोड़ महंगाई पर चुप क्यों है? इनकी इसी चुप्पी को तुड़वाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है।'

 

इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट साझा किया है। इसके अनुसार थोक महंगाई लगातार 17वें महीने दहाई अंक पर बरकरार है। खाने पीने की चीजें महंगी हो गईं हैं।

 

Also Read This News- Delhi Meerut Expressway News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर अब नहीं मिलेगा जाम, जानिए वजह

भारत जोड़ो यात्रा का मकसद 2024 का चुनाव नहीं 
भारत जोड़ो यात्रा से पहले रविवार को पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया था कि इस यात्रा का फोकस महंगाई और आर्थिक असमानता पर रहेगा। जयराम रमेश ने कहा, 'यह यात्रा 2024 के चुनाव के लिए नहीं बल्कि महंगाई का सामना कर रहे लोगों के लिए है। 5 अगस्त को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया था, जिसमें हमारे 70 सांसदों को हिरासत में लिया गया था।'

अब तक 150 किमी का सफर तय कर चुकी है कांग्रेस 
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' अब तक 150 किमी का सफर पूरा कर चुकी है। अब यात्रा को एक सप्ताह पूरा होने के बाद पदयात्रियों ने गुरुवार को आराम करने का फैसला किया है।

Also Read This News- Virat Kohli के संन्यास के पीछे क्यों पड़े हैं पाकिस्तान के खिलाड़ी, जानिए क्या है मामला

इस बात की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दी है। कांग्रेस ने 5 महीने में कन्याकुमारी से जम्मू और कश्मीर तक 3700 किमी से ज्यादा की दूरी चलकर पूरी करने का फैसला किया है।