Aaj Ka Rashifal 4th September 2022: इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, जानिए अपना राशिफल 

Aaj Ka Rashifal 4th September 2022: आज 4 सितंबर का दिन, भाद्रपद मास,  शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। 
 

Haryana Update. अष्टमी तिथि आज 10  बजकर 41 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग रही है l आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, एवं नवीन कार्य आरंभ करने के लिए शुभ है l आज किसी विशेष विषयों पर चर्चा के लिए, वास्तुकला के लिए और नृत्य कला से संबंधित गतिविधियों के लिए अति शुभ रहेगा l जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से कैसा रहेगा रविवार का दिन। 

 

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें समाप्त होंगी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती है खानपान को लेकर सावधानी बरतें। सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा। वित्तीय समस्याओं से छुटकारा मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में वरि अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे धनलाभ के योग बन रहे हैं। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी। अध्यात्म में रुचि जगेगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं सावधानी बरतें। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस आने में मुश्किल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरे होंगे। सहकर्मियो का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जगेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन ठीक ठाक बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगी। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रूप से चलेंगी। बीमे और टैक्स से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें। बेवजह किसी लड़ाई झगड़े का हिस्सा न बनें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

Also Read This News- Radha Ashtami: जानें कब मनाई जाएगी राधा अष्टमी, इस विधि से करें पूजा

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग चल रहे हैं।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर निर्णय लें अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कठिन मेहनत के चलते आपका दबदबा कायम होगा वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। व्यापार के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेगी। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी ।कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा पद, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट बढ़ सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे। अटके हुए हैं व्यापारिक सौदे आपके अनुरूप चलेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आज आप का दिन आर्थिक व व्यापारिक दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा पद, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट बढ़ सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे। अटके हुए हैं व्यापारिक सौदे आपके अनुरूप चलेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपके लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग होगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होंगी सेहत में सुधार होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होंगी। छात्रों के लिए दिन फलदायक होने की संभावना है। रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होंगी। आपके ज्ञान का विकास होगा कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेंगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

ALso Read This News- Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों मे आई है भारी गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल डीजल?

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेंगां।कार्यक्षेत्र में मन लगेगा एवं पिछले अटके हुए हैं सभी कार्य सुचारू रूप से चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काफी समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले सुलझेंगे धनलाभ के योग बन रहे है। छात्रों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन सुकून से भरा व शानदार रहेगा। मानसिक क्लेशों से मुक्ति मिलेगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे सहकर्मियों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा होगा। मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।व्यापारिक मामले आपके फेवर में रहेंगे धन लाभ होगा। पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे।