Rishi Panchami 2022: आज "ऋषि पंचमी व्रत"  की कथा और जानिए इसका विधि विधान 

Rishi Panchami 2022: आज 1 सितंबर 2022 को ऋषि पंचमी मनाई जा रही है. ये व्रत महिलाएं रखती है. इसमे सप्तऋषियों की पुजा की जाती है.
 

Rishi Panchami Vrat Katha and Vidhi Vidhan: ऋषि पंचमी का व्रत एक समय भोजन करके रखा जाता है। व्रत का पारणा पूजा के बाद फल और मेवों से करना चाहिए। इसके लिए सुबह स्‍नान करके व्रत का संकल्‍प लें। फिर सप्त ऋषियों मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करें। इसके लिए शुभ मुहूर्त में घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई करके एक चौकी रखें। इस चौकी पर हल्दी-कुमकुम से चौकोर मंडल बनाएं। इस मंडल पर सप्तऋषियों की मूर्ति या तस्वीर स्‍थापित करें। फिर इसकी विधि-विधान से पूजा करें। सप्तऋषियों को वस्त्र, चंदन, जनेऊ, फूल और फल अर्पित करें। मिठाइयों का भोग लगाएं। धूप-दीप दिखाएं। आखिर में ऋषि पंचमी व्रत की कथा जरूर सुनें या पढ़ें। बिना कथा पढ़े इस व्रत का पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।

ये भी पढ़िये- Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर इन रंगों के वस्त्र पहनकर करें पूजन, होगा ये लाभ

ऋषि पंचमी व्रत 2022 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 31 अगस्त 2022 की दोपहर 03:22 बजे से शुरू हो चुकी है और 1 सितंबर 2022 की दोपहर 02:49 बजे तक रहेगी। इस साल ऋषि पंचमी व्रत की पूजा करने का शुभ मुहूर्त 1 सितंबर 2022, गुरुवार की सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:37 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़िये- Ganesh Ji Ki Aarti: गणपति उत्सव शुरू हो चुका है,जानिए कैसे करें गणेश जी की आरती
                                       

ऋषि पंचमी की व्रत कथा
ब्रह्मा पुराण के अनुसार राजा सिताश्व ने ब्रह्मा जी से पूछा किसी भी पाप को नष्ट करने वाला कौन सा श्रेष्ठ व्रत है। तब ब्रह्मा जी ने ऋषि पंचमी को उत्तम बतलाया। राजन सिताश्व विदर्थ देश में एक उत्तक नामक सदाचारी ब्राह्मण रहता था। उसकी पत्नी का नाम सुशीला था। उसकी दो संताने थी। एक पुत्री, दूसरा पुत्र। कन्या विवाह के बाद विधवा हो गई। इससे दुखी होकर ब्राह्मण दंपति कन्या सहित ऋषि पंचमी का व्रत रखने लगे। जिसके प्रभाव से जन्मों के आवागमन से छुटकारा पाकर स्वर्ग लोक के वासी हो गए।

rishi panchami 2022,    rishi panchami vrat katha,    rishi panchami kab hai,    rishi panchami kyo manayi jati hai,   haryana update,   religion,   hinduism,   saptarishi,  rishi panchami puja vidhi, rishi panchami vidhi vidhan,