September 2022 Vrat and Festivals List: आईए जानते है सितंबर महीने में आने वाले त्योहारों के बारें में 

September 2022 Vrat and Festivals List: सितंबर का महीना आने वाले गुरुवार से शुरू होने वाला है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह साल का नौंवा महीना कहलाता है। इस साल का सितंबर कई बड़े व्रतों त्यौहारों से सजा हुआ है।
 

Haryana Update: हिन्दू पंचांग के अनुसार, अभी भाद्रपद माह चल रहा है जिसका समापन 10 सितंबर को होगा। इसके बाद 11 सितंबर से अश्विन मास की शुरुआत हो जाएगी।

सितंबर माह में पहला व्रत ऋषि पंचमी (Vrat Rishi Panchami) का पड़ेगा जो कि 1 सितंबर 2022 को मनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, गणेश उत्सव, राधा अष्टमी (radha ashtame), अनंत चतुर्थी, पितृपक्ष, नवरात्रि, आदि बड़े त्योहार व्रत इस माह में रहेंगे। एस में आइए जानते हैं सितंबर माह में आने वाले सभी प्रमुख व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट।

related news

सितंबर 2022 मुख्य व्रत- त्यौहारों की संपूर्ण सूची
01 सितंबर (गुरुवार)- ऋषि पंचमी, ललिता षष्ठी

02 सितंबर (शुक्रवार)- सूर्य षष्ठी, संतान सप्तमी, बड़ी सातम

04 सितंबर (रविवार)- श्री राधाष्टमी, स्वामी हरिदास जयंती

05 सितंबर (सोमवार)- शिक्षक दिवस

06 सितंबर (मंगलवार)- परिवर्तिनी एकादशी (स्मार्त)

07 सितंबर (बुधवार)- डोलग्यारस, जलझूलनी एकादशी (वैष्णव )

09 सितंबर (शुक्रवार)- अनंत चतुर्दशी, गणपति बप्पा विसर्जन

10 सितंबर (शनिवार)- पितृ पक्ष आरंभ, श्राद्ध प्रारम्भ, पूर्णिमा व्रत

17 सितंबर (शनिवार)- जीवित पुत्रिका व्रत, अशोकाष्टमी

21 सितंबर (बुधवार)- इंदिरा एकादशी

25 सितंबर (रविवार)- सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध समाप्त

26 सितंबर (शुक्रवार)- शरदी नवरात्रि आरंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती

 10 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव (ganeshuthsav)की शुरुआत 31 अगस्त 2022, दिन बुधवार से होगी इसका समापन 9 सितंबर 2022 को होगा।

 हर साल पितृ पक्ष (pitra pakash) भाद्रपद मास की पूर्णिमा (Full moon of Bhadrapada month) से शुरू होते हैं आश्विन मास की अमावस्या तक रहते हैं। यानी कि इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 10 सितंबर 2022 से होकर 25 सितंबर 2022 तक रहने वाली है। यह समय पितृ दोष दूर करने के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है।

related news

इसके अतिरिक्त, इस माह के अंत में हिंदूओं के सबसे बड़े त्यौहार शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) का भी शुभारंभ होगा। जिसे बंगाल की तरफ दुर्गा पूजा (durga puja) के नाम से जाना जाता है। नवरात्र महापर्व (navratri mahaprav) की शुरुआत 26 सितंबर से होगी 5 अक्टूबर को दशमी के साथ नवरात्र संपन्न हो जाएंगे। बता दें कि, नवरात्रि में नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है।

september festivals in india 2022
september festival 2022
festivals in october 2022
september 2022 hindu calendar
telugu festivals in september 2022
september 2022 telugu calendar
5 september 2022 panchang