Sawan 2022: सावन के महीने मे तुलसी के साथ लगा लें ये पौधे, घर पर बरसेगी शिव जी की कृपा 

Sawan 2022: सावन के महीने को शास्त्रों ने बहुत ही पवित्र माना है। माना जाता है की अगर घर मे तुलसी के साथ ये पौधे लगा लिए जाएँ तो शिव की अटूट कृपा घर पर बरसती है। कौन कौन से पौधे है वो पढ़िये इस खबर मे...
 

धतूरे का पौधा - ज्योतिष के अनुसार धतूरा भगवान शिव को बहुत प्रिय है, क्योंकि इसमे भगवान शिव का वास माना जाता है। अगर रविवार और मंगलवार के दिन घर मे काला धतूरा लगाया जाये तो विशेष फलदायी होता है। इसे घर मे लगाने से शिव की कृपा प्राप्त होती है.

 

चंपा का पौधा- वास्तु के मुताबिक घर मे केले और चंपा का पौधा भी शुभ और फलदायी माना जाता है। इस पौधे को अगर घर मे लगा लिया जाये तो शुभ माना जाता है। ये सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे उत्तर पश्चिम दिशा मे लगाना चाहिए।

 

केले का पौधा- केले का पेड़ घर की नकारात्मकता को दूर करता है इसलिए घर मे केले के पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है की केले और तुलसी का पौधा कभी एक साथ नहीं लगाना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के बाई और तुलसी का पौधा और दायी तरफ केले का पौधा लगाना चाहिए।

अन्य ताजा खबरें-Astro Tips for Success: मंदिर मे चुप चाप रख दें ये चीजें, बिना रुके चढ़ जाएँगे सफलता की सीढ़ियों पर

तुलसी का पौधा- वास्तु के अनुसार किसी भी चीज का पूरा लाभ तभी मिलता है जब कोई चीज सही दिशा मे रखी जाये। घर की उत्तर पूर्व दिशा मे तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। बता दे की तुलसी के पौधे को माँ लक्ष्मी का रूप माना गया है। घर मे तुलसी का पौधा लगाने और पूजा करने से भगवान लक्ष्मी नारायण की कृपा सदा बनी रहती है।

अन्य ताजा खबरें- Aaj ka Panchang: जानिए आज 5 जुलाई 2022 का शुभ मुहूर्त, राहू काल, आज की तिथि और ग्रह

शामी का पौधा- वास्तु के अनुसार घर मे कुछ पौधों को लगाना शुभ माना जाता है। शमी के पौधे को घर मे लगाने से शनिदेव की कृपा मिलती है। इसके अलावा इसे परिवार के लिए भी लाभदायक माना गया है। कहा जाता है की अगर तुलसी के साथ शमी का पौधा घर मे लगा दिया जाये तो कई गुना लाभ मिलता है।