Shardiya Navratri 2022: कब है शारदीय नवरात्रि, जानें शुभ मुहर्त और पूजा विधि           
 

Shardiya Navratri 2022 Date: इस साल 26 सितंबर से शुरू हो रही हैं और 5 अक्‍टूबर तक चलेंगी. इस बार मां दुर्गा के आगमन की सवारी बेहद खास है. 
 

Haryana Update: Ghatasthapana 2022 Shubh Muhurat: अश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा से 9 दिन की नवरात्रि शुरू होती हैं। इस साल 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही हैं। अश्विन माह की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहते हैं। इस साल मां दुर्गा का आगमन हाथी की सवारी पर हो रहा है। मां दुर्गा 9 दिन तक अपने भक्‍तों के बीच रहेंगी और 5 अक्‍टूबर को प्रस्‍थान करेंगी। 25 सितंबर को घट स्‍थापना का शुभ मुहूर्त है। आइए जानते हैं मां का आगमन किस सवारी पर होगा और कलश स्‍थापना का शुभ मुहूर्त क्‍या है।

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा -Maa Durga will come riding on an elephant
इस साल की शारदीय नवरात्रि बेहद खास है। मां दुर्गा का आगमन इस साल हाथी पर हो रहा है। जब नवरात्रि सोमवार से शुरू होती हैं, तो मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होता है। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना बहुत शुभ माना जाता है। मां दुर्गा की यह सवारी अपार सुख-समृद्धि लेकर आती है। इससे शांति और सुख का माहौल बनता है। इस लिहाज से यह नवरात्रि देश और देशवासियों के लिए बेहद शुभ साबित होंगी। 

related news

शारदीय नवरात्रि 2022 घट स्थापना-Sharadiya Navratri 2022 Ghat Establishment
शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26 सितंबर को होगा और 5 अक्टूबर तक चलेगी। प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर की तड़के सुबह 03:24 बजे से 27 सितंबर की सुबह 03:08 बजे तक रहेगी। इस बीच घटस्‍थापना मुहूर्त 26 सितंबर की सुबह 06:20 बजे से 10:19 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त 26 सितंबर की सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक रहेगा।

शारदीय नवरात्रि 2022 की तिथियां-Dates of Sharadiya Navratri 2022
नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है और हर दिन मां के एक रूप को समर्पित है. 
26 सितंबर 2022, पहला दिन - मां शैलपुत्री पूजा
27 सितंबर 2022, दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022, तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर, चौथा दिन - मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत
30 सितंबर, पांचवां दिन - पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा

 

related news

1 अक्टूबर, छठा दिन - षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा
2 अक्टूबर 2022, सातवां दिन - सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
3 अक्टूबर 2022, आठवां दिन - दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी
4 अक्टूबर 2022, नौवां दिन - महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण
5 अक्टूबर, दसवां दिन - दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)

shardiya navratri 2022 date
shardiya navratri 2022 mata ki sawari
navratri 2022 date october
dashara kab hai 2022
navratri 2022 october ashtami date
diwali 2022
sharad 2022
shradh september 2022