India vs Australia 2nd T20 Highlight: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीता, Rohit Sharma रहे Man of the Match

India vs Australia 2nd T20 "Man of the Match":जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा रहे, जिन्होने छक्कों की बरसात ही कर दी. Rohit Sharma ने नाबाद 20 बोल पर 46 रन बनाये.
 

IND Vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का 2nd T20 मैच बेहद ही रोमांचक रहा. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी. जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा रहे, जिन्होने छक्कों की बरसात ही कर दी. Rohit Sharma ने नाबाद 20 बोल पर 46 रन बनाये.
 

आइए बताते  है आपको IND vs AUS 2nd टी20 का पूरा हाल और Live Score Highlight
 

09:25PM : शुक्रवार को Ind vs Aus टी20 का दूसरा महामुकाबला खेला गया. मैच 8 ओवरों का रखा गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंद Hardik Pandya को पकड़ा दी.
 

09:30PM:सामने क्रीज पर थे Aaron Finch  और Cameron Green. हार्दिक की दुसरी और पांचवी गेंद पर Finch ने चौक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को पहुंचा दिया 1 over मे 10/0 रन 

 

09:36PM 
दुसरे ओवर की फेंकने की कमान दी गयी Axar Patel को. ओवर की तीसरी गेंद पर Virat Kohli ने जोरदार थ्रो फेंककर Cameron Green को रन आउट कर दिया. चौथी गेंद पर फिंच ने चौका जड दिया. ओवर की आखिरी गेंद पर सामने आये Glenn Maxwell. लेकिन इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते अक्षर पटेल की गेंद पर बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हो गये. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 2 Over मे 19/2 

 

09:43PM 
मैच का तीसरा ओवर दिया गया Yuzvendra Chahal को. चहल की तीसरी गेंद पर फिंच ने 83 mtr का एक शानदार छक्का लगा दिया. ओवर खत्म होने तक Aus का स्कोर था 3 ओवर मे 31/2

 

09:47PM 
चौथा ओवर दोबारा Axar Patel को पकडा दिया गया. कप्तान रोहित ने जैसा सोचा था वैसा ही हुआ. ओवर की पहली ही गेंद पर Axar ने Tim David को क्लीन बोल्ड कर दिया. अबतक Axar दो विकेट चटका चुके थे. Tim David के आउट होने पर आये Matthew Wade. ओवर की आखिरी गेंद पर Matthew ने चौक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के Score को पहुंचा दिया 4 ओवरों मे 35/3

 

09:51
पाँचवे ओवर मे गेंद Bumrah को पकडा दी गयी. ओवर की पहली गेंद को झेल Aaron Finch ने. जो कि वाइड गयी. पहली गेंद पर फिंच ने चौक मारा. आखिरी गेंद पर Bumrah ने अपनी यॉर्कर मारी. जिसपर फिंच संभल नही पाये और बोल्ड हो गये. स्कोर था 4 ओवर मे 46/4. फिंच ने 15 गेंद पर 31 रन.

09:57PM 
मैच का छठा ओवर दिया गया Harshal को. Harshal की पहली और पांचवी गेंद पर ही Matthew Wade ने चौका मारकर ऑस्ट्रेलियन फैंस के होंसले बढा दिये. स्कोर था 6 ओवरों मे 58/4


10:02PM 
सातवाँ ओवर फिर Bumrah को दिया गया. पहली गेंद पर Wade ने एक रन लिया. दुसरी गेंद पर Steven Smith ने पीछे की और चौका जड दिया. तीसरी गेंद बुमराह ने यॉर्कर मारी जिसपर Smith संभल नही पाये और गिर गये. चौथी गेंद पर फिर एक चौका लगा दिया. ओवर खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 71/4

10:10PM 
8वां ओवर दिया गया Harshal Patel को. दुसरी गेंद पर Wade ने छक्का मारा. तीसरी पर रन लेना चाहा, लेकिन नही ले पाये. चौथी और पांचवी गेंद पर फिर Wade ने 2 लगातार छक्के लगाये. लेकिन आखिरी गेंद पर Smith को Harshal ने Run Out कर दिया. 8 ओवर खत्म होने तक Australia का Score था 90/5

 

10:20PM
अब बारी थी indian team की बल्लेबाजी की. india की और से सबसे पहले बल्लेबाजी करने आए KL Rahul और Rohit Sharma. australian team ने पहला ओवर दिया Josh Hazalwood को. उनकी पहली गेंद पर KL KL Rahul ने एक रन लिया. रोहित शर्मा सामने आए. दूसरी गेंद उन्होने खाली छोड़ दी. लेकिन फिर तीसरी पर 90 Mtr का और चौथी गेंद पर 82 mtr के दो शानदार छकके लगाकर रोहित ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया. 5वीं गेंद पर 1 रन लेने के बाद KL राहुल आए. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने भी जोरदार छक्का मार दिया और स्कोर पहुंचा दिया 1 over मे 20/0 रन

10:27PM
दूसरा ओवर दिया गया Pat Cummins को. पहली गेंद वाईड फेंकी. तीसरी गेंद पर रोहित ने तीसरी गेंद पर जोरदार पीछे की और छक्का लगाकर ये साबित कर दिया की आज उन्हे कोई रोकने वाला नहीं है. 5 वीं गेंद पर रोहित ने एक रन लिया और जैसे ही केएल राहुल आए ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर भारत का स्कोर पहुंचा दिया 2 over मे 30/0 रन

10:32PM
Australian Team Captain ने तीसरा ओवर दिया Adam Zampa को. उनकी दूसरी गेंद पर रोहित ने 2 रन लिए और तीसरी गेंद पर 88 मीटर का शानदार छक्का लगाया. Zampa की पाँचवी गेंद पर KL Rahul उनका शिकार हो गए और बोल्ड हो गए. आखिरी गेंद पर Virat Kohli ने एक रन लिया. भारत का स्कोर था- 3 over मे 40/1 

10:37PM
ऑस्ट्रेलिया की और से चौथा ओवर फेंकने आए Daniel Sams. उनकी पहली गेंद पर Virat ने एक रन लेकर स्ट्राइक दी रोहित शर्मा को. जैसे उनसे उम्मीद थी डेनियल की दूसरी गेंद पर ही उन्होने चौका लगा दिया. पाँचवी गेंद पर विराट ने चौका लगाया और ओवर खत्म होने तक भारत का स्कोर 51/1 पहुँच चुका था.

10:40PM
बॉल दोबारा Adam Zampa को पकड़ा दी गयी. उनकी पहली गेंद पर Virat ने चौका जड़ दिया लेकिन दूसरी गेंद पर Virat Bold हो गए. विराट 11 रन बनाकर वापिस लौट गए. विराट के बाद Suryakumar Yadav खेलने आए लेकिन तीसरी गेंद पर वो भी LBW का शिकार हो गए और बिना खाता खोले वापिस लौट गए. फैंस के होंसले गिरने लगे थे. हार्दिक आए और एक रन लिया और ओवर खत्म होने तक भारत का स्कोर 58/3 पहुंचा दिया.

10:46PM
AUS की और से छठा ओवर फेंकने आए Sean Abbott. उनकी दूसरी गेंद पर हार्दिक ने 1 रन लिया और रोहित शर्मा के सामने आने पर फैंस के होंसले फिर बढ़ गए. उन्होने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो चौके जड़कर फैंस मे जान फूँक दी. ओवर खत्म होने तक भारत का स्कोर 69/3 पहुंचा.

10:52PM
सातवाँ ओवर Pat Cummins का और बल्लेबाज थे Rohit. लेकिन पहली गेंद वाईड गयी. पहली गेंद पर रोहित ने 1 रन लिया और दूसरी गेंद पर Hardik Pandya ने शानदार चौका मार दिया, लेकिन पाँचवी गेंद पर वो Cummins का शिकार हो गए और Aaron Finch (C) के हाथों कैच दे बैठे. लेकिन Rohit कुछ और ही सोच के आए थे आज. ओवर की आखिरी गेंद पर फिर एक चौका जड़ा और स्कोर को पहुंचा दिया 81/4

10:58PM
अब मैच का आखिरी ओवर फेंका जाना था. भारत को जीत के लिए चाहिए थे 6 बॉल मे 10 रन. रोहित को देखकर ऐसा लग रहा था की रोहित आसानी से बना लेंगे. लेकिन कुछ भी हो सकता था. आखिरी ओवर मे Dinesh Kartik ने पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया. भारत को जीत के लिए चाहिए थे 5 गेंद पर 4 रन. जैसे ही दूसरी गेंद फेंकी Dinesh Kartik ने शानदार चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी. कुल मिलाकर ये एक बहुत ही रोमांचक मैच था. अब अगला मुक़ाबला 25 सितंबर को होगा.