Asia Cup 2022: कोहली ने जीता सभी का दिल, फैंस को दिया ये खास मैसेज

Asia Cup 2022: Kohli won everyone's heart, gave this special message to the fans
 

Haryana Update. IND vs AFG, Asia Cup 2022: लंबे इंतजार के बाद अपना शतक सूखा समाप्त करने वाले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।

 

विराट ने गुरूवार को एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच में अपना पहला टी20 शतक बनाया।

 

Also read This News- Virat- Rohit Interview: रोहित का मजाक बना यूं हंसने लगे विराट, वीडियो वायरल 

3 साल बाद कोहली ने लगाया शतक

कोहली का अंतर्राष्ट्रीय शतक लगभग तीन साल के अंतराल के बाद बना है।  उन्होंने अपना 70वां शतक नवम्बर 2019 में बनाया था।  

विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 100 रनों का आंकड़ा 53 गेंदों में पार कर लिया।  वह शानदार छक्का उड़ाकर इस मंजिल पर पहुंचे।  कोहली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 71वां शतक जड़ा।

 इस शतक की खासियत यह है कि यह कारनामा उन्होंने 1019 दिनों के इंतजार के बाद दोहराया। 


फैंस को कही ये बात

स्टार क्रिकेटर ने अपने फैंस और समर्थकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया।  कोहली ने इंस्टाग्राम एप पर कहा, 'जब हम अगली बार लौटेंगे तो मजबूत और बेहतर होकर लौटेंगे। ' शतक पूरा करने के बाद कोहली ने अपने गले में बंधी चेन के साथ लगी अपनी शादी की अंगूठी को चूमकर जश्न मनाया।  

उनके चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने राहत की सांस ली।  कोहली ने कहा, 'मैं जानता हूं कि बाहर बहुत कुछ चल रहा था।  मैं यहां खड़ा हूं क्योंकि एक, सिर्फ और सिर्फ एक व्यक्ति मेरे साथ खड़ा था - अनुष्का।  इसलिए मैंने अपनी अंगूठी को चूमा।  यह शतक उनको और हमारी प्यारी बिटिया वामिका को समर्पित है। '

दिग्गजों ने भी की तारीफ

कोहली के शतक की क्रिकेटरों और पूर्व खिलाड़ियों ने जमकर सराहना की है।  रोबिन उथप्पा ने कोहली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने स्ट्रोकप्ले से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया।  उथप्पा ने कू एप पर कहा, 'मैं बस यही कहूंगा कि गोरिल्ला वापस आ गया है।  

क्या पारी खेली है।  शतक पूरा करने के बाद जश्न का क्या अंदाज था। ' इस शतक के साथ कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है।  अब केवल भारत के सचिन तेंदुलकर 100 शतकों के साथ उनसे आगे हैं। 

ALso read this News- Anushka Sharma: इस गलती पर ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा , बाद में कहा- 'हां मुझसे गलती हो गई


टी20 में किया कमाल 

कोहली ने पुरुष टी20 में 3500 रन पूरे कर लिए हैं और हमवतन कप्तान रोहित शर्मा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

 कोहली ने नाबाद 122 रन बनाए जो टी20 में किसी भारतीय खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर है।  यह यूएई में टी20 में भी सर्वाधिक स्कोर है।  

भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराकर एशिया कप में अपना अभियान शानदार ढंग से समाप्त किया।  पाकिस्तान और श्रीलंका रविवार को होने वाले फाइनल में पहले ही पहुंच चुके हैं।