Delhi News: दिल्ली में इस इलाके में गरजा प्रशासन का बुलडोजर! ध्वस्त की गई अवैध कॉलोनी! साथ में दी ये चेतावनी
Delhi News: दिल्ली में प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन देखने को मिला है। यहां चार हजार वर्ग गज की जमीन पर अवैध कब्जे को दिल्ली नगर निगम ने तोड़फोड़कर हटवा दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
Haryana Update: शनिवार को दिल्ली में दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर जमकर गरजा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने जहांगीरपुरी में कृषि भूमि पर अवैध संरचनाओं को हटाने के लिए अतिक्रमणरोधी अभियान शुरू किया है। एमसीडी के एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को एमसीडी दस्ते ने सिविल लाइंस जोन के तहत जहांगीरपुरी में वार्ड नंबर-18 में ऐसे निर्माण को गिराने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। दिल्ली-एनसीआर में जारी लगातार बुलडोजर ऐक्शन के बाद प्रशासन ने एक चेतावनी भी जारी की है। चेतावनी में दोबारा कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।
दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है कि भलस्वा डेयरी थाने के कर्मियों सहित स्थानीय अधिकारियों ने अभियान की निगरानी की थी। एमसीडी के बयान के अनुसार, राम रहीम चौक, जहांगीरपुरी के पास वार्ड नंबर 18, खसरा नंबर 444 में कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाने से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम द्वारा एक महत्वपूर्ण अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया गया। दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाए गए इस तोड़फोड अभियान में लगभग 4,000 वर्ग गज जमीन को कब्जामुक्त करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था।
दिल्ली-एनसीआर मे प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। इस दौरान शनिवार को एमसीडी ने भी बुलडोजर ऐक्शन जारी रखा। एमसीडी ने चार हजार वर्ग गज की जमीन पर कब्जा किए लोगों से अवैध कब्जे के हटवाया और जमीन को खाली करवा लिया है। इससे पहले लगातार प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन एनसीआर में देखने को मिल रहा है। प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन गुरुग्राम से नोएडा तक जारी है। बुलडोजर ऐक्शन के बाद प्रशासन कब्जा करने वालों को एक चेतवानी भी जारी कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि खाली कराई गई जमीन पर दोबारा कब्जा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर प्रशासन काफी सख्त रुख अपनाया हुआ है।