G20 India App: दिल्ली सरकार ने G20 समिट सम्मेलन से जुड़ा ऐप G20 India किया लॉन्च, इस ऐप के जरिए जानिए सम्मेलन से जुड़ी हर अपडेट 

G20 समिट 9 और 10 सितंबर को भारत की राजधानी नई दिल्ली में होने जा रहा है। सरकार ने लंबे समय से इस खास अवसर की तैयारी की है और इससे जुड़ा एक ऐप भी लॉन्च कर दिया गया है। इस ऐप के जरिये आप G20 समिट सम्मेलन से जुड़ी हर अपडेट जान जान सकोगे
 

Haryana Update: भारत की राजधानी नई दिल्ली में 9 सितंबर और 10 सितंबर को G20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। सरकार की ओर से इस खास मौके की तैयारियां लंबे वक्त से की जा रही थीं और इस आयोजन से जुड़ा एक ऐप भी लॉन्च किया गया है।

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते मे हुआ तगड़ा उछाल, फटाफट देखे DA की latest News


G20 India App से ये मिलेगी अपडेट 

G20 India मोबाइल ऐप iOS और Android पर लॉन्च किया गया है। एप के डिस्क्रिप्शन में कहा गया है कि यह एक इजी-टू-यूज प्लेटफॉर्म होगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को G20 समिट, इवेंट्स, प्रेस रिलीज, डॉक्यूमेंट्स, भाषण, इमेजेस, वीडियो, सोशल मीडिया अपडेट्स, पिछले समिट की जानकारी और इससे जुड़े अनेक विषयों के बारे में रियल-टाइम अपडेट मिलते रहेंगे। यूजर्स इवेंट भी इस ऐप के साथ रजिस्टर कर सकेंगे। 


इस तरह से करें G20 India App डाउनलोड 

जैसा कि पहले बताया गया है, नया ऐप आईफोन और एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए लॉन्च किया गए है। इसे डाउनलोड करने का विकल्प एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मिलेगा, जबकि आईफोन उपयोगकर्ताओं को ऐपल ऐप स्टोर पर जाना होगा। 

प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाने के बाद, आपको G20 India App लिखकर सर्च करना होगा. G20 के लोगो वाले ऐप सबसे ऊपर दिखेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने इसे बनाया है। 


10 भाषाओं में मिलेगी इस इवेंट की जानकारी

G20 India मोबाइल ऐप का इंटरफेस काफी हद तक इसकी आधिकारिक वेबसाइट (official website) से मिलता-जुलता है और इस साल की थीम 'One Earth. One Family. One Future.' इसमें हाइलाइट की गई है। 

इस ऐप के जरिए 10 भाषाओं में आयोजन की जानकारी मिलेगी, जिनमें English, हिंदी, जापानी, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, अरेबिक, चाइनीज, पुर्तगाली और रूसी भाषाएं शामिल हैं। ऐप में इनबिल्ट लैंग्वेज ट्रांसलेशन (Inbuilt language translation) फीचर दिया गया है, जिससे एक भाषा का टेक्स्ट दूसरी सपोर्टेड भाषा में ट्रांसलेट किया जा सकेगा।

DA hike: डीए बढ़ोतरी की ये खबर सुनकर ख़ुशी से उछले केंद्रीय कर्मचारी, DA और Fitment Factor मे होगी इतनी बढ़ोतरी

tags: G20 Summit, G20 Summit App, G20 India App, G20 Summit India, G20 Summit 2023, G20 Summit Mobile App download,G20 समिट, G20 समिट ऐप, G20 इंडिया ऐप, G20 समिट इंडिया, G20 समिट 2023, G20 समिट मोबाइल ऐप,Hindi News,G20 Summit India, G20 Summit 2023, G20 Summit Mobile App download, G20 समिट, G20 समिट ऐप, G20 इंडिया ऐप,