Gurugram : धारूहेड़ा में तेजी से तैयार हो रही है इलेक्ट्रिक बस, जल्द 900 बसें दौड़ेगी सड़कों पर

Haryana: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। वहीं कई कंपनियां अपने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने का प्रयास कर रही है।
 

Haryana Update: देश में कई लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर शिफ्ट कर रहे हैं। वहीं अब हरियाणा की एक बड़ी कंपनी भी देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने में अपना अहम योगदान दे रही है। पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सोल्युशन इस कंपनी का नाम है।

 

 

 

धारूहेड़ा में लगा है प्लांट

इस कंपनी का प्लांट हरियाणा के धारुहेड़ा में बना हुआ है। इस कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2022 तक भारतीय सड़कों पर 900 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती हुई नज़र आने वाली हैं। इन बसों के चलने से यात्रियों को काफी फायदा होने वाला है। इससे कंपनी की अच्छी साख बनने में मदद मिलने वाली है। इस कंपनी को अब कई राज्यो में लेटर ऑफ अवार्ड भी हासिल हो चुका है। 

Agriculture: प्राकृतिक खेती से कमाएं पांच लाख सालाना, अनिल कुमार

 

भारत में चलाई जाएंगी 900 इलेक्ट्रिक बसें

पीएमआई एलेक्टरों देश में सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस फ्लैट ऑपरेटर के तौर पर सामने आ रही है। वहीं अब कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2022 तक देश में 900 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल इस कंपनी की देश में 603 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। कंपनी ने राजकोट नगर परिवहन निगम को भी 100 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई है और 10 साल तक ऑपरेट किया है।

कंपनी को मिला है लेटर ऑफ अवार्ड

अब हाल ही में इसके लिए कंपनी को लेटर ऑफ अवार्ड भी मिला है। पीएमआई की कॉर्पोरेट मामलों की प्रमुख मानवी जैन ने कहा है कि कंपनी का उद्देश्य सिर्फ टेंडर्स जीतना ही नहीं है बल्कि सही समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करना भी है और इसके लिए कंपनी भी दिन रात मेहनत कर रही है। मानवी जैन के मुताबिक 2022 में अप्रैल जून के बीच ये कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी में दूसरे सबसे अच्छे ब्रांड के रूप में सामने आई है।

Presidential Election: हरियाणा में सारी तैयारियां पूरी, कुलदीप बिश्नोई कहां डालेंगे वोट?

 

इस कंपनी की बसों की खासियत

जानकारी के अनुसार ये कंपनी 20 से ज्यादा शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और रखरखाव कर रही है। वहीं कंपनी का दावा है कि उनकी कंपनी की बसें सिंगल चार्ज में 200किमी तक का सफर तय कर सकती हैं। वहीं इन बसों को डीसी फास्ट चार्जर से 30 मिनट के अंदर चार्ज भी किया जा सकता है। बसों में सीसीटीवी, रियल टाइम मोनिट्रिंग जैसी कई आधुनिक सुविधाओं को ही दिया गया है।