Haryana Bypass: हरियाणा में कंक्रीट से बनने जा रहा बाईपास, आसान हो जाएगा इन राज्यों का सफर

Ambala: देश के अलग अलग शहरों में कई हाइवे बनाने का काम किया जा रहा है। इन हाइवे को बनाने का उद्देश्य भी सिर्फ यात्रियों के सफर को आसान बनाना है।
 

HARYANA UPDATE: वहीं इन हाइवे से अलग अलग राज्यों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। हरियाणा के यमुनानगर से होते हुए भी एक हाइवे तैयार किया जा रहा है। जिसे लेकर अब बड़ी खबर आ रही है।

 

 

4 राज्यों को जोड़ेगा हाईवे

 ये हाइवे सहारनपुर से कुरुक्षेत्र के बीच बनाया जा रहा है जो यमुनानगर के रादौर कस्बे से होकर गुजर रहा है। वहीं ये ऐसा हाइवे है जिससे चार राज्यों को आपस में और दिल्ली से जोड़ा जा सकेगा और इस हाइवे के सहारे इन राज्यों में आना जाना आसान हो जाएगा। 

कंक्रीट से बनाया जाएगा ये हाइवे

सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाइवे का काम तेजी से किया जा रहा है। इस हाइवे की चौड़ाई 33 फिट बताई जा रही है। वहीं इस हाइवे को फोरलेन भी किया जाएगा जिसके बाद इसकी चौड़ाई 55 फिट कर दी जाएगी। वहीं कहा जा रहा है कि इस हाइवे को कंक्रीट से बनाया जा रहा है ताकि बरसात में बार बार ये हाइवे टूटे नहीं। इस हाइवे के लिए फिलहाल बजट भी तैयार किया जा रहा है।

also read this news

इस हाइवे पर सफर हो जाएगा आसान

पीडबल्यूडी अधिकारी इसी हाइवे के बजट को बनाने पर भी काम कर रहे हैं। इस हाइवे से अब सफर करना आसान हो जाएगा। हालांकि इस हाइवे पर भी स्पीड लिमिट तय की जा सकती है। निकासी के लिए भी यहाँ एक नाला बनाया जाएगा ताकि पानी भरने जैसी समस्या का सामना हाइवे पर सफर करने वाले यात्रियों को न हो। वही जलभराव की समस्या भी इससे नहीं होगी।

Also read this news

इन राज्यों को जोड़ेगा ये हाइवे

बता दें कि ये हाइवे उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब को दिल्ली से जोड़ने का काम करेगा। इस हाइवे के बनने के बाद इन चार राज्यों में सफर करना आसान हो जाएगा। वही बहुत कम समय में ही इन चार राज्यों में इस हाइवे के सहारे सफर किया जा सकेगा। इस हाइवे के सहारे इन चार राज्यों से आसानी से दिल्ली भी आया जा सकेगा।