Rawari: महिलाएं बनेगी बिजनेस वूमेन, सरकार दे रही है लाखों का लोन

Haryana: हरियाणा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
 

Haryana Update: सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ साथ स्वरोजगार उपलब्ध कराने में भी मदद कर रही है। वहीं अब हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए एक नई योजना भी लॉंच की गई है।

 

 

सरकार देगी तीन लाख का लोन

इस योजना से महिलाओं को काफी लाभ मिलने वाला है कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 3 लाख रुपये का लोन दिया जाने वाला है। इससे महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकेंगी और साथ ही आर्थिक रूप से भी सशक्त हो सकेंगी। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी कुछ खास बातें

महिलाओं के लिए लाई खास योजना

हरियाणा सरकार का उद्देश्य महिलाओं को बिजनेस के क्षेत्र में सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए कई योजनाएँ भी सरकार ला रही है। वहीं अब हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना को लॉंच किया गया है जिससे महिलाओं को काफी लाभ मिलने वाला है। इस योजना से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। रेवाड़ी के उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने भी इस योजना के बारे में विस्तार से बताया है।

7% होगी ब्याज दर

उन्होंने बताया है कि इस योजना के तहत अब महिलाओं को 3 लाख रूपये का लोन दिया जाएगा। ये लोन सात प्रतिशत की दर से उपलब्ध कराया कने वाला है। इन पैसों से महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। इस योजना से सरकार भी महिलाओं के लिए रोजगार स्थापित करना चाहती है। इस योजना का लाभ भी सिर्फ महिलाओं को ही मिलने वाला है।

Haryana: गुरुग्राम में बना इतने करोड़ का फ्लाईओवर, बिना जाम के सफर होगा शानदार

इस योजना के लिए चाहिए ये दस्तावेज़

इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिल पाएगा जिनकी सालाना पारिवारिक आय 5 लाख या इससे कम है। वहीं महिला की आयु भी 18 से 60 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए। महिला का हरियाणा का स्थायी निवासी होना भी जरूरी है। महिला का नाम परिवार पहचान पत्र में होना चाहिए और वे पहले किसी लोन मामले में डिफ़ाल्टर नहीं होनी चाहिए। इस योजना के लिए फैमिली आईडी, आधार कार्ड आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो और बैंक अकाउंट का होना भी जरूरी है।

Haryana: रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई 8 A.C बसें ,अब यात्रियों को गर्मी से परेशान होने की जरूरत नहीं