Haryana Monsoon Arrive: हरियाणा में मानसून की हुई शुरूआत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट,  देखे कही आपके जिले में तो नहीं है अलर्ट

Haryana Weather:आपको बता दे कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के बहुत से इलाको में मानसून आ गया है। आपको जान लेनी चाहिए कि इसी के कारण हरीयाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अगले चार दिनों के लिए सरकार ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

 

Haryana Update: देश भर में मानसून ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई क्षेत्रों में दस्तक दी है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है।

इस समय भारी बारिश होने की उम्मीद है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिक एके सिंह ने बताया कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून ने दस्तक दी है।

गर्मी से राहत देने वाली ये बारिश अब बहुत से लोगों के लिए घातक भी हो सकती है। साथ ही हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश और भारी बारिश की संभावना है।

हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत के लिए मौसम विभाग ने जारी किया है।

इन क्षेत्रों में बहुत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 km/h की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट के कारण लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ तब बाहर निकलें जब बहुत जरूरी काम हो।
 

 होने वाली बारिश से तापमान में हुआ बदलाव-

पिछले दो दिनों से हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश के कारण तापमान भी घट गया है। पिछले 24 घंटों में हिसार और जींद में सबसे अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस का तापमान हुआ है।

नारनौल में सबसे कम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस था।
 

हरियाणा  के महेंद्रगढ़ जिले में हुई तेज बारिश-

चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिक एके सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 41.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।

इसके अलावा गुरुग्राम में 48.5 एमएम, रोहतक में 30.8 एमएम, अम्बाला में 7.5 एमएम और महेंद्रगढ़ में 70.5 एमएम बारिश हुई है। साथ ही कहा कि आज पूरे राज्य में बारिश होने की उम्मीद है।