Haryana Pre-Monsoon 2023: हरियाणा में 25 जून को होने जा रही है प्री-मॉनसून की एंट्री

Haryana Pre-Monsoon 2023 Update: हरियाणा के लोगों को बहुत जल्द गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग द्वारा ये सूचना मिली है कि प्रदेश में 25 जून को रात मे प्री-मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज़ हवाएँ चलेगी 
 

Haryana Update: हरियाणा के लोगों को बहुत जल्द गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग द्वारा ये सूचना मिली है कि प्रदेश में 25 जून को रात मे प्री-मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज़ हवाएँ चलेगी 

हरियाणा प्री-मॉनसून (Haryana Pre Monsoon)

हरियाणा में गर्मी को झेल रहे लोगों को चार दिन बाद राहत मिलने वाली है। 24 जून तक मौसम मे बदलाव देखने को मिलेगा और 25 जून की रात से प्रदेश में प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञानियों ने जानकारी दी है कि 25 से 27 जून के बीच प्रदेश में ज्यादातर राज्यों में हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अभी ज्यादा गर्मी बढ़ने के कारण प्रदेश के हिसार जिले का तापमान 45॰ तक पहुंच गया है।

मौसम में बदलाव होने के कारण कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। जिससे बहुत ज्यादा गर्मी बढ्ने लग गयी है। लोगो का घर से बाहर जाने मे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में बढ़ौतरी के चलते आने वाली 24 जून तक मौसम खुश्क रहने का अनुमान लगाया जारा है । गर्मी बढ़ने के साथ ही हिसार के तापमान में काफी उछाल हुआ और वह 45  डिग्री तक पहुंच गया। 

मौसम में बदलाव

24 जून से बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ने से राज्य के वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता से मौसम में बदलाव  होगा है। 25 जून रात से 27 जून के वक्त प्री मानसून के द्वारा प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है।

तापमान में गिरावट आने की संभावना

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग (Agricultural Meteorology Department) के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने  जानकारी दी है कि प्री मानसून की बारिश के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत तेज़ बारिश हो सकती है। उससे तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

tags: हरियाणा समाचार, हरियाणा मॉनसून 2023, हरियाणा में मौसम, हरियाणा प्री-मॉनसून 2023, हरियाणा न्यूज, haryana weather, haryana pre monsoon 2023, haryana news, haryana monsoon 2023 update, haryana, हरियाणा का मौसम , आज के मौसम का हाल, आज का मौसम कैसा रहेगा,