Haryana Weather Update: हरियाणा मे मौसम विभाग ने कई जिलो मे जारी किया येलो अलर्ट, जानिए कहां हो सकती है भारी बारीश

आज मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को देखते हुए एक येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने आज कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बताई है। गुरुवार को 10 जिलों में भारी बारिश हुई है। हिसार के फतेहाबाद में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश हुई।
 

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। तेज धूप और अचानक बारिश होती हैं। 4 जुलाई से सावन का महीना भी शुरू हो गया है, इसलिए बरसात होना आम है। आज मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को देखते हुए एक येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने आज कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बताई है। गुरुवार को 10 जिलों में भारी बारिश हुई है। हिसार के फतेहाबाद में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश हुई।

कई जिलों मे येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने एक येलो अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार, राज्य के दक्षिण और दक्षिणी पूर्वी भागों में आगामी तीन दिनों तक मानसून जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 9 जुलाई को मानसून राज्य के उत्तरी भाग से दक्षिणी पूर्वी भाग में आ जाएगा। इस समय, यमुनानगर और करनाल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।

फतेहाबाद में सबसे ज्यादा बारिश हुई

गुरुवार को मौसम विभाग ने बताया कि हिसार जिले में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश हुई। साथ ही फतेहाबाद में 60 मिलीमीटर बारिश, सिरसा में 0.5 मिलीमीटर बारिश, बालसमंद में 34.5 मिलीमीटर बारिश, कुरुक्षेत्र में 3 मिलीमीटर बारिश, महेंद्रगढ़ में 28 मिलीमीटर बारिश, यमुनानगर में 20 मिलीमीटर बारिश और हांसी में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुछ जिलों में भारी बारिश ने लोगों की जीवनशैली को गंभीर रूप से प्रभावित किया। कई जिलों में सड़कों पर अधिक पानी खड़ा होने से यातायात भी बाधित हो गया।

इन जिलों में अगले 24 घंटों में बारिश होने की संभावना है।

आज मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे में हरियाणा के पलवल, हिसार, इंद्री, करनाल, गुहला, सोनीपत, कोसली, झज्जर, फरीदाबाद, छछरौली, नारायणगढ़, समालखा, असंध, बल्लभगढ़, सोना, तावडू, रेवाड़ी, पटौदी में बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी बादलवाही और तेज हवाएं हो सकती हैं।

latest News: Haryana Weather: हरियाणा में फिर बरसेगा मानसून का कहर, मौसम विभाग ने इन जिलो में किया अलर्ट जारी