Haryana Weather Update: हरियाणा में 30 जून या 1 जुलाई को मानसून देगा दस्तक, मौसम विभाग ने दी जानकारी 

हरियाणा के कई जिलों में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ और बिपरजॉय के असर से बहुत बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने जानकारी दी कि फिलहाल प्रदेश में दो मौसम प्रणाली अपना असर दिखा रही हैं इसलिए जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है 

 

Haryana Update: मानसून का मौसम अब ठीक बन रहा है। मानसून को आगे बढ़ाने वाले कारक सही दिशा में काम करते नजर आ रहे हैं। अगले 48 घंटे में मानसून ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूवी उत्तर प्रदेश को घेर सकता है।

मानसून का हाल यही बना रहा तो हरियाणा के कुछ हिस्सों में यह सही समय में प्रवेश कर जाएगा। हरियाणा में मानसून की डेट 30 जून तय की गयी है। कई बार मानसून जुलाई के पहले हफ्ते मे भी आ जाता है। मौसम वेबसाइट skymate के द्वारा भी ये पता चला है कि 30 जून के आसपास मानसून हरियाणा में आ जाएगा। 

हरियाणा में लोग मानसून का इंतजार बेसब्री से कर रहे है। प्रदेश में धान की बुवाई शुरू हो गयी है। वहीं, गर्मी  भी ज्यादा बढ़ रही है। नमी बढ़ने के कारण तापमान का अहसास भी ज्यादा हो रहा है।

ऐसे में लोग बारिश का बेसब्री से इंतज़ार रहे है ताकि लोगो को गर्मी व उमस से राहत मिल सके। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी वाली तेज़ हवाएं और बारिश शुरू हो गई हैं, जो इस मानसून को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

फिलहाल आगे मानसून के सामने किसी भी तरह की बाधाएँ नहीं है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मानसून के पहले हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होगी। बारिश की 25 जून से शुरू हो जाएंगी। यदि इन दिनों बारिश लगातार और बहुत ज्यादा होती है तो मानसून का आगमन हो जाएगा।

हरियाणा के इन इलाकों में होगी भारी बारिश

प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ और बिपरजॉय के असर से  बहुत ज्यादा बारिश हुई है । मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से पर इसका प्रभाव बना रहेगा।

18 जून को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिले में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। 

इसके साथ ही चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय कमजोर श्रेणी के कम दबाव क्षेत्र में बदलकर दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने की संभावना है। इसके प्रभाव से महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, करनाल व यमुनानगर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

इसके अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान 36.3 से 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 

आगे ऐसा रहेगा मौसम

23 जून को  हरियाणा, NCR व दिल्ली के दक्षिणी व उत्तरी हिस्से पर इस मौसम से प्रभाव रहने की संभावना है, जबकि प्रदेश के उत्तर पश्चिम हिस्सों फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व रोहतक इन जिलों मे बारिश नही होगी। आने वाले 3 दिनों तक प्रदेश में धीरे धीरे तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। 

Tags: Haryana weather update, haryana weather news, monsoon in haryana, rain in haryana, haryana latest news, Chandigarh News in Hindi, Latest Chandigarh News in Hindi, Chandigarh Hindi Samachar,Haryana weather update,haryana weather news,monsoon in haryana,rain in haryana,haryana latest news,rain in haryana,haryana latest news