हरियाणा के सभी जिले लू की चपेट मे, जानिए कब होगी मॉनसून की बारिश

Haryana Weather: 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो नूंह प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है।

 

Haryana Weather: हरियाणा के सभी जिलों में आज लू (heat) चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो नूंह प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 तारीख तक प्रदेश में गर्मी को लेकर स्थिति ऐसी ही रहेगी। उसी रात मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 तारीख की सुबह प्री-मानसून की बारिश (Monsoon rain) गर्मी से राहत दे सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून आने की संभावना है।

Read Also: Monsoon: दिल्ली का मॉनसून अपडेट जारी, जानिए किस दिन होगी दिल्ली मे बारिश

Haryana Rain: हरियाणा में 87% कम हुई बारिश
हरियाणा में जून में अब तक सामान्य से 87 % कम बारिश हुई है। प्रदेश में सिर्फ 2.3 मिमी ही बारिश अब तक रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में 1 से 15 जून तक सामान्य के मुकाबले 87 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में 17.2 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है, लेकिन सिर्फ 2.3 मिलीमीटर हुई है। सूबे के चार जिले ऐसे हैं, जहां बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। इनमें फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर व पलवल शामिल है।