KBC News: हरियाणा की  बेटी पहुँची केबीसी, अमिताभ बच्चन के सवालों से होगा टकराव

KBC News: नारनौल, हरियाणा की बेटी और राजस्थान के झुंझूनू में महिला सरपंच रह चुकी नीरू यादव आज केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने बैठी नजर आएंगी।  कौन बनेगा करोड़पति शो में नीरू यादव को विशिष्ट अतिथि के रूप में निमंत्रित किया गया है।
 

KBC News: नारनौल, हरियाणा की बेटी और राजस्थान के झुंझूनू में महिला सरपंच रह चुकी नीरू यादव आज केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने बैठी नजर आएंगी।  कौन बनेगा करोड़पति शो में नीरू यादव को विशिष्ट अतिथि के रूप में निमंत्रित किया गया है। यहां बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन प्रश्न पूछेंगे। राजस्थान में नीरू यादव को हॉकी वाली सरपंच कहा जाता है। उनकी पढ़ाई नारनौल के कई संस्थानों से हुई है।

Latest News: UPI News: आरबीआई ने लॉन्च किया नया फिचर, अब इस काम के लिए इंटरनेट की नही पड़ेगी जरुरत

नारनौल में पैदा हुई नीरू यादव मूल रूप से नजदीकी गांव छापडा सलीमपुर की निवासी है। सोमवार को वह कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई देंगी। वह राजस्थान के झुंझुनू जिले के बुहाना तहसील के लाम्बी अहीर गांव की सरपंच हैं। उन्हें राजस्थान में हॉकी वाली सरपंच कहा जाता है।

नीरू यादव के भाई नितेश यादव, जो सीबीआई में कार्यरत है, ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नीरू का बचपन नारनौल में बीता है। वे शहर के सरस्वती स्कूल के अलावा कई अन्य स्कूलों में पढ़ी है। नारनौल के गर्ल कॉलेज से उन्होंने डिग्री प्राप्त की थी।

2020 में सरपंच का चुनाव हुआ

उनका कहना था कि वे 2020 में शादी के बाद लाम्बी अहीर की सरपंच चुनी गईं। वह सरपंच चुने जाने के बाद गांव में खेल, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया। उनके पास लड़कियों की हॉकी टीम थी। वह खुद इस हॉकी टीम का कोच है।

अब नीरू यादव की हॉकी टीम राजस्थान में कई जगहों पर खेल चुकी है और उसे शिक्षा पुरस्कार भी मिला है। राजस्थान सरकार ने भी उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने पर शिक्षा अवॉर्ड भी दिया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, उन्होंने महिला मित्र सच्ची सहेली नामक एक एफपीओबी शुरू किया है।

कौन बनेगा करोड़पति टीम ने नीरू यादव को एक खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किया। अब वह सोमवार को वे कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में दिखाई देगी।