हरियाणा के डिप्टी सीएम से नाराज OP चौटाला, दुष्यंत की नहीं है जगह INLD में..

ओपी चौटाला से दुष्यंत चौटाला को दोबारा इनलो में शामिल करने का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हम दुष्यंत को इनलो में वापस नहीं लेंगे। दुष्यंत चौटाला सत्ता पक्ष में जाने के बाद हमें एक फायदा हुआ है कि लोगो में एक भावना हो गई..

 

हरियाणा के रोहतक में बुधवार को इनलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम ओपी चौटाला पहुंचे। उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत और पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोला। चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भाजपा के साथ मिलने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दर्ज केसों के कारण वह डरे हुए हैं।

जब ओपी चौटाला से दुष्यंत चौटाला को दोबारा इनलो में शामिल करने का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हम दुष्यंत को इनलो में वापस नहीं लेंगे। दुष्यंत चौटाला सत्ता पक्ष में जाने के बाद हमें एक फायदा हुआ है कि लोगो में एक भावना हो गई, उसने आई हुई सत्ता को जाने दिया। यह बदनाम हो गया है और लोगों के बीच नहीं जा सकता है। उसका सभाओं में विरोध किया जा रहा है।

हरियाणा के CM ताऊ खट्टर ने दी खुशियों की सौगात! प्रदेश में चलायी नई 2 धाकड़ योजनाए, अब मिलेगा दुगना लाभ

अपनी बात रखते हुए इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला
अपनी बात रखते हुए इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला
भाजपा का बिना शर्त पार्टी ने किया था समर्थन
चौटाला ने कहा कि हमने भाजपा का एक समय बिना शर्त समर्थन दिया था। हम उस समय नहीं चाहते थे कि कांग्रेस आए। उस समय परिस्थिति के अनुकूल भाजपा का साथ दिया। आज हम भाजपा के खिलाफ खड़े हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनसे मंत्री मंडल में शामिल होने का सुझाव भी मांगा था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा राजनेता आज कोई भी नहीं है।

School Holidays 2023: भीषण गर्मी में स्कूल के बच्चों को मिलेगी अब राहत की सासं! 1 से लेकर 12वीं तक को मिलेगी अब छुट्टियाँ

भूपेंद्र हुड्‌डा अपने ऊपर लगे केसों से डरे
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के साथ मिले हुए हैं क्योंकि हुड्डा के ऊपर CBI के कई मामले दर्ज हैं। एक मामले में तो फैसला आना ही था, लेकिन किस वजह से पेंडिंग पड़ा हुआ है। प्रदेश को भूपेंद्र सिंह के कांग्रेस के शासन में सबसे ज्यादा लूटने का काम किया है।

प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं
उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर के जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। इनका एक ही मकसद है कैसे पैसे लूटे जाएं। प्रदेश को लूटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि प्रदेश में विकास कोई किया नहीं, फिर प्रदेश पर इतना कर्ज क्यों है। यह सरकार कर्ज को चुकाने के लिए कर्ज ले रही है।