Monsoon का इंतेजार हुआ खत्म, हरियाणा मे इस दिन आ रहा मॉनसून, अगले 3 दिन पड़ेगी प्रचंड गर्मी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Haryana Monsoon Update:मौसम विभाग ने हरियाणा के लोगों को जरूरी न होने पर बाहर न जाने की सलाह दी है। लू (heatwave) को लेकर जरूरी सावधानियाँ बरतने के लिए लोगों को अलर्ट किया है।
 

Monsoon Update: गर्मी से बहाल हो रहे हरियाणा के लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान मे वृद्धि होने की आशंका जताई है। IMD ने बताया है कि हरियाणा के सभी जिलों में अगले तीन दिन तक प्रचंड गर्मी पड़ेगी।

मौसम विभाग का हरियाणा मे गर्मी को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के लोगों को जरूरी न होने पर बाहर न जाने की सलाह दी है। लू (heatwave) को लेकर जरूरी सावधानियाँ बरतने के लिए लोगों को अलर्ट किया है। हालांकि, मौसम विभाग ने एक खुशखबरी भी दी है। देश में दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Monsoon) ने Kerala में दस्तक दे दी है। दक्षिण भारत मे मॉनसून का इंतेजार खत्म हो चुका है।

latest news: Monsoon: हरियाणा के मौसम मे आया बदलाव , गरज चमक के साथ होगी आँधी बारिश, इस दिन आयेगा मॉनसून

इस दिन आयेगा Haryana मे Monsoon

सब कुछ सही रहा तो हरियाणा में जून के अंत मे या जुलाई की शुरुआत में मॉनसून पहुँचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो हरियामा में 30 जून तक मॉनसून आ जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इससे पहले Pre Monsoon की बारिश हरियाणा मे हो सकती है।

आने वाले 3 दिनों तक बढ़ेगा तापमान | Haryana Weather Update

हरियाणा में 10 से 15 जून के दौरान भीषण गर्मी पड़ सकती है। प्रदेश में इस दौरान पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। गर्मी अधिक पड़ने की वजह से लोग अब  Monsoon का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा में धान की बिजाई (Paddy Cultivation)  भी 15 जून से शुरू हो जाएगी। किसानों की पौध तैयार है और अब वे भी बारिश (Raining) का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मॉनसून अगर 30 जून को प्रवेश करता है तो किसानों (farmers) के लिए अच्छा होगा।

Monsoon, Haryana, heatwave, IMD, temperature, alert, precautions, South-West Monsoon, Kerala, change, thunderstorm, rainfall, pre-monsoon, cultivation, farmers