हरियाणा के इन हिस्सों मे होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के कुछ जिलों मे तेज बारिश हो सकती है। बता दें कि आने वाले कुछ दिनों के लिए हरियाणा के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 

Haryana Weather Update: पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखा गया है। बारिश के कारण लोगों को कुछ दिनों से गर्मी से राहत मिली है। लोगों को कल फिर से गर्मी परेशान कर रही थी। मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। यह पूर्वानुमान बताता है कि इस सप्ताह हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा।

हरियाणा के इन हिस्सों मे आज होगी बूँदाबाँदी

अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाओं की वजह से आज भी हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। आज हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है (Haryana Today Rain Update)। 3 व 4 जुलाई को राज्य में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी हो सकती है, जिससे मौसम बदलेगा, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Haryana Smart Bijli Meter: हरियाणा के इन जिलों मे लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर, हरियाणा सरकार ने लिया ये फैसला

5 से 7 जुलाई को होगी हरियाणा मे तेज बारिश

4 जुलाई की रात्रि से बंगाल की खाड़ी से एक बार फिर से आने वाली मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी (Haryana Weather Update)। जिससे 5 जुलाई से 7 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में भारी बारिश हो सकती है। इस बारिश की वजह से दिन का तापमान भी कम हो सकता है।