Rajsthan REET Result: सत्र-1 के लिए इतने पदों पर होगी नियुक्ति, सत्र-1 का परिणाम हुआ जारी

Rajsthan REET Result: 19133 सामान्य शिक्षक पद हैं। इसमें ट्राइबल सब प्लान (TSP) क्षेत्र में 17 513 पदों और TSP क्षेत्र में 1570 पदों पर नियुक्तियां होंगी। 1867 विशेष शिक्षक पदों में से 1629 को गैर टीएसपी क्षेत्र में नियुक्त किया जाएगा।
 

Rajsthan REET Result: 19133 सामान्य शिक्षक पद हैं। इसमें ट्राइबल सब प्लान (TSP) क्षेत्र में 17 513 पदों और TSP क्षेत्र में 1570 पदों पर नियुक्तियां होंगी। 1867 विशेष शिक्षक पदों में से 1629 को गैर टीएसपी क्षेत्र में नियुक्त किया जाएगा। 228 टीएसपी क्षेत्र में विशेष शिक्षक होंगे। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि लेवल-2 डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सितंबर महीने तक लेवल-2 का रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिससे 48,000 शिक्षकों के पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जा सकेगी।

Latest News: Rajsthan News: राजस्थान में चुनाव से पहले बीजेपी पर मंडराया संकट, इस मंत्री के विरोध हुई बगावत

लेवल 1 में कैटेगरी वाइज़ कट ऑफ मार्क्स 
सामान्य 195.3846 
ओबीसी 187.9231 
ईडब्ल्यूएस 181.2479 
एमबीसी 185.6197 
एससी 173.2436
एसटी 156.0385

2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लेवल-1 टीचर भर्ती परीक्षा में आवेदन किया था। 1 लाख 96 हजार 696 लोगों ने परीक्षा दी थी। कुल 92.63 प्रतिशत लोग उपस्थित हुए। 7 लाख 5 हजार 629 कैंडिडेट्स (कुल 7 लाख 53 हजार 23) लेवल-2 में शामिल थे। लेवल-2 में अटेंडेंस 93.70% रही।

9 नंबर तक कटऑफ बढ़ी, लेवल-2 का रिजल्ट भी सितंबर में जारी होगा
कर्मचारी चयन बोर्ड ने 9 नवंबर तक इस फाइनल रिजल्ट की कट ऑफ बढ़ा दी है। 25 फरवरी से 1 मार्च तक, बोर्ड ने 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा निकाली। 9.02 लाख लोगों (कुल 9.65 लाख) ने परीक्षा में भाग लिया। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने परीक्षा के परिणामों को लेकर तीन बार कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय का घेराव किया था।

लेवल-2 के परिणाम भी सात दिन में जारी किए जाएंगे।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि लेवल-2 का रिजल्ट भी सात दिन में जारी किया जाएगा, ताकि उम्मीदवारों को आचार संहिता लगने से पहले पोस्टिंग मिल सके। अगर बोर्ड ऐसा नहीं करता, तो राज्य भर में बेरोजगार लोग एक बार फिर कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्यालय पर धरना देंगे। 25 फरवरी 2023 को सुबह की पारी में थर्ड ग्रेड शिक्षक लेवल-1 की परीक्षा हुई। 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 26 मई 2023 को रीट लेवल-1 का रिजल्ट और कट ऑफ जारी करके लगभग दो गुना 41546 अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए योग्य घोषित किया। फिर शिक्षा विभाग ने 41546 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया। इसके बाद, अभ्यर्थियों को 2023 में रीट लेवल-1 की अंतिम कट का इंतजार करना पड़ा। जो अब समाप्त हो गया है।