UP News: इस राज्य में किया जा रहा है ट्रैफिक नियमों को अनदेखा, 4000 से भी ज्यादा कटे चालान

UP News: 1 नवंबर से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में यातायात महीने की शुरुआत हो गई है। इसके तहत, नियमों का उल्लंघन करने या पूरे कागजात नहीं रखने पर चालान काटे जाते हैं। साथ ही आम लोगों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
 
Latest News: Delhi Pollution: दिल्ली में कट रहे है चालान पर चालान, प्रदुषण वाहनों पर की जा रही है सख्त कार्यवाही

1 नवंबर से 5 नवंबर तक, यातायात पुलिस ने 4,255 वाहनों के चालान काटे और पांच वाहनों को जब् त किया। इस दौरान 3,500 लोग बिना हेलमेट चल रहे थे, 300 लोग बिना सीट बेल्ट थे, 432 लोग दोपहिया पर तीन सवारी थे और 25 लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते थे। पांच वाहनों को भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सीज कर दिया गया है।

नियमों का पालन करने का आह्वान

यातायात पुलिस ने लोगों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया। 1 नवंबर से शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण रंजन ने कहा कि यातायात जागरुकता माह के तहत लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले इसके बाद भी चालान काटे जाते हैं। पिछले पांच दिनों में 4,255 चालान हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी बहुत कीमती है, इसलिए सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।