Love Story: 52 साल की महिला ने रचाई 21 साल के लड़के से शादी और फिर... 

Love Story: आए दिन हमें हमारे देश में बहुत से अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिलते है।  कुछ किस्से ऐसे होते है जिन्हे सुनकर हम लोग हैरान रह जाते है। प्यार अंधा होता है।
 

ऐसा माना जाता है कि जब इंसान को प्यार हो जाता है तो वह अच्छा बुरा सब भूल जाता है। उसे किसी की कोई परवाह नहीं रहती। वैसे तो आपने अक्सर सोशल मीडिया पर अनेक कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें प्यार करने वालों की उम्र में काफी अंतर होता है, लेकिन उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं होती।

 


हाल ही में सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जि से देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दावा किया गया है एक लड़के ने अपने 31 साल बड़ी महिला से शादी रचाई और उसका कहना है कि प्यार में कोई उम्र नहीं होती ।

 


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक 21 साल का लड़का वेडिंग स्टेज पर खड़ा हुआ है। उसके साथ में एक महिला खड़ी हुई है। जब लड़के से पूछा गया कि वह कौन है? क्या उन्होंने शादी की है ? इस पर लड़के ने हाँ में उतर दिया।


लड़के से उम्र पूछी गई तो उसने बताया कि वह 21 साल का है और उसने जिससे शादी की उस महिला की उम्र 52 साल की है। फिर सामने खड़े लोगों ने पूछा कि भाई क्या आपने सही किया तो लड़के ने जवाब दिया , 'प्यार की कोई एज नहीं होती . प्यार कभी भी हो सकता है।