KBC 14: भारतीय सेना से जुड़े इस सवाल का कंटेस्टेंट ने दिया ये जवाब, जानिए 

KBC 14: Contestant gave this answer to this question related to Indian Army, know
 

Haryana Update. क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस शो में कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाने आते हैं और अपने ज्ञान के दमपर धनराशि जीतते हैं। शो के इस सीजन में भी अब तक कई कंटेस्टेंट लाखों रुपये जीत चुके हैं।

 

 

शो में बुधवार को हॉट सीट पर पहुंचे सोमेश्वर सपकाल, जो चाय बेचने का काम करते हैं। इसके साथ ही वो आगे की पढ़ाई भी कर रहे हैं।

शो में आए सोमेश्वर यहां से 3 लाख 20 हजार रुपये जीतकर गए। 6 लाख 40 हजार रुपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब सोमेश्वर नहीं जानते थे ना ही उनके पास कोई लाइफ लाइन थी। हालांकि इस सवाल को खेलने पर कोई धनराशि खोने का डर नहीं था, जिसके चलते उन्होंने इस सवाल का जवाब तो दिया, लेकिन वो गलत था। जानें क्या है सोमेश्वर से पूछा गया 6 लाख 40 हजार रुपये का ये सवाल।

ALso Read This News- Knowledge: घर और दुकान के बाहर क्यों लटकाते हैं नींबू-मिर्च, जानिए खास वजह

'नाम, नमक, निशान' इनमें से किस संगठन के लोकाचार से जुड़ा एक वाक्यांश है?

A. भारतीय रेलवे

B. भारतीय रिजर्व बैंक

C. भारतीय सेना

D. बीसीसीआई

सोमेश्वर इस सवाल का जवाब नहीं जानते थे लेकिन उन्होंने इस सवाल को खेलते हुए जवाब दिया B. भारतीय रिजर्व बैंक जो कि गलत जवाब था। इस सवाल का सही जवाब था C. भारतीय सेना।

इससे पहले 3 लाख 20 हजार रुपये के लिए सोमेश्वर से जो सवाल पूछा गया था, वो है:-

इनमें से कौन से राज्य और राजधानी का मेल गलत है।

A. उत्तर प्रदेश-कानपुर

B. तेलंगाना, हैदराबाद

C. प्रयागराज-चंडीगढ़

D. मध्य प्रदेश-भोपाल

सोमेश्वर इस सवाल का जवाब जानते थे और उन्होंने बिना किसी लाइफलाइन की मदद के इसका सही जवाब दिया। इस सवाल का सही जवाब है A. उत्तर प्रदेश-कानपुर।

Also Read This NEws- Asia Cup 2022 मे अचानक हो गयी है इस नयी क्रिकेट टीम की एंट्री, भारत पाकिस्तान के ग्रुप मे दी गयी एंट्री

मालूम हो कि सोमेश्वर ने शो में बताया कि उनके माता पिता और वो मिलकर चाय की दुकान चलाते हैं, जो सुबह 6 बजे खुल जाता है। सोमेश्वर 10 बजे अपने कॉलेज के लिए रवाना हो जाते हैं और इसके बाद दोपहर 1 बजे तक उनके माता पिता दुकान संभालते हैं।