DA Hike : कर्मचारियों की लगने वाली है लॉटरी, 1 फरवरी से इतने % बढ़ेगा महंगाई भत्ता 

केन्द्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 46% डीए का लाभ मिल रहा है, और जनवरी से यह 50% होने की उम्मीद है। 2024 जनवरी से अगला डीए लागू होगा, जो जून तक चलेगा।

 

Haryana Update DA Hike 2024 : केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बजट सत्र के बाद एक बार फिर महंगाई भत्ता मिल सकता है। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी जुलाई से नवंबर तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़े से अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2024 से डीए में फिर से 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है. हालांकि, दिसंबर के आंकड़े अभी नहीं आए हैं, लेकिन अगर इसमें भी वृद्धि होती है तो डीए 4 प्रतिशत होना तय है।48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा। केंद्रीय मोदी सरकार की डीए की नई दरों का ऐलान बजट सत्र के बाद हो सकता है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों के DA/DR दरों में साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में, महंगाई भत्ते में 3-4 फीसदी की वृद्धि हो सकती है, AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर आधारित। 2023 में जनवरी और जुलाई में कुल 8% डीए बढ़ाया गया था. अगला डीए जनवरी 2024 से बदल जाएगा, जो जुलाई से दिसंबर 2023 के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर आधारित होगा।

नवंबर तक के AICPI इंडेक्स में 139.1 अंक थे और डीए का स्कोर 49.68 प्रतिशत था, इसलिए 1 जनवरी 2024 से डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि होना तय है, यानि डीए 46 से 49 प्रतिशत हो जाएगा. हालांकि, दिसंबर के अंक 30 जनवरी को जारी होंगे, अगर डीए का स्कोर 50 प्रतिशत या इससे अधिक होता है, तो डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि होना तय है, जिसके बाद 

Budget 2024 : 1 फरवरी से इतने % तक बढ़ेगी टैक्स छूट, जानिए सरकार का प्लान
होली से पहले डीए में हो सकता इजाफा केन्द्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 46% डीए मिल रहा है, जो जनवरी से 50% तक होने की उम्मीद है। 2024 जनवरी से अगला डीए लागू होगा, जो जून तक चलेगा।लोकसभा चुनाव की तारीखों और आचार संहिता लागू होने से पहले, नई दरों को होली से पहले घोषित किया जा सकता है। केंद्रीय सरकार ने 7TH Pay Commission की स्थापना के साथ-साथ DA रिविजन के नियमों को भी बनाया था, जिसके अनुसार 50% या 51% डीए मिलता है तो डीए शून्य होगा, 50% डीए को मौजूदा बेसिक सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा, और डीए की गणना शून्य से शुरू होगी।अभी भी अधिकारिक पुष्टि की जरूरत है।