DA Hike: केंद्र कर्मचारियों के लिए है बड़ी खुशखबरी, जाने इस बार DA में होगी कितने प्रतिशत बढ़ोतरी

DA Hike News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशी भरी खबर आई है। महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारी एक अच्छी खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
DA Hike, Haryana Update: कर्मचारियों को उनके खातों में राशि जमा होती दिख सकती है,। वित्तीय वर्ष के समापन के साथ ही कर्मचारियों के लंबित बकाए का भुगतान हो सकेगा। माना जा रहा है कि 30 को कर्मचारियों के खाते में बढ़ी हुई सैलरी आ सकती है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा हाल ही में दी गई मंजूरी जनवरी 2024 से लागू हो गई है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का बकाया उनके मार्च के वेतन के साथ मिलेगा।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के अलावा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी बढ़ोतरी की गई है. अब उन्हें उनके शहर की श्रेणी के आधार पर एचआरए मिलेगा। इसके अलावा, अन्य भत्ते जैसे बाल देखभाल भत्ता, ड्रेस भत्ता और स्थानांतरण के लिए यात्रा भत्ता भी बढ़ा दिया गया है। अब कर्मचारी अपने खाते में बढ़ी हुई सैलरी आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने अधिसूचना जारी कर देशभर के बैंकों को खुले रहने का निर्देश दिया है।