DA Scheme : अंतिम समय में आई कर्मचारियों के लिए तगड़ी खुशखबरी, DA में हुआ इतना फीसदी इजाफा 

हजारों कर्मचारी इस घोषणा से खुश हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने बताया कि वन निगम के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल गया है।
 

यदि आप भी हिमाचल प्रदेश वन निगम में काम करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बहुत खास होगी। आप इस खबर को सुनकर बहुत खुश होंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन निगम कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. इस घोषणा से उनके वेतन में भी इजाफा होगा और वे बढ़ी हुई सैलरी का लाभ लेंगे। इसके अलावा जानकारी दी गई कि दिहाड़ी कर्मचारियों के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम की 213वीं बैठक हुई। सूक्खु ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए निगम के योग्य कर्मचारियों की सेवाओं को मंजूरी दी। इस फेसले का लाभ दिहाड़ी कर्मचारियों को मिलेगा जो चार साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं।

UP News : योगी सरकार ने लोगो को दी बड़ी राहत, अब गाँव गाँव तक पहुंचेगी ये सर्विस

इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और बोनस भी मिलेगा। ध्यान दें कि कुछ दिन पहले एक बयान जारी किया गया था जिसमें निगम के कर्मचारियों को 2022-23 के लिए बोनस दिया जाएगा। इससे लगभग राज्य के 253 कर्मचारियों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने राज्य वन निगम को मजबूत करने में पूरा सहयोग देने का भी वादा किया।